
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 05 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. कालकाजी सीट से BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर माफी मांगी है. संभल में हिंसा के दौरान सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाला आरोपी सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 05 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. कालकाजी सीट से BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर माफी मांगी है. संभल में हिंसा के दौरान सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाला आरोपी सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है. डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर 20 जनवरी को शपथग्रहण शेड्यूल है, लेकिन इस बीच पूरे देश में अमेरिकी झंडा आधा झुका रहेगा. होटल कंपनी OYO ने नए साल में अपना नियम बदला है. अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रोहिणी की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया.
'किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं', प्रियंका गांधी पर दिए विवादित बयान पर रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी
बीजेपी के पूर्व सांसद और अब कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिए गए बयान पर कुछ लोग ग़लत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था, लेकिन फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है, तो मैं खेद प्रकट करता हूं.
संभल हिंसा: CO अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाला सलीम दिल्ली से अरेस्ट, सीलमपुर में काट रहा था फरारी
उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के दौरान सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाला आरोपी सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है. हिंसा के बाद से वह दिल्ली के सीलमपुर एरिया में छुपा था. आरोपी के दिल्ली के सीलमपुरी इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी. हिंसा के दौरान एसपी केके विश्नोई के साथ ही सीओ अनुज चौधरी भी गोली लगने से घायल हुए थे. आरोपी से एक तमंचा, 5 कारतूस और खोखा बरामद हुआ है.
बाइडेन कर रहे ट्रंप का अपमान? नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण पर आखिर क्यों आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










