
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 अक्टूबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 05 अक्टूबर 2024 की खबरें और समाचार: हरियाणा की सभी 90 सीटों के मतदान जारी है जो शाम 6 बजे तक होगा. आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने हिज्बुल्लाह के 250 लड़ाकों को ढेर कर दिया है. अमेठी हत्याकांड के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है.
हरियाणा की 90 सीटों पर जारी मतदान जारी है. सीएम सैनी, पूर्व सीएम खट्टर समेत दिग्गजों ने अपने वोट डाल दिए हैं. शाम 6 बजे आजतक पर सबसे सटीक एग्जिट पोल आएंगे. अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है. आरोपी पिस्टल छीनकर भागने कर रहा था. आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने हिज्बुल्लाह के 250 लड़ाकों को ढेर कर दिया है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
परिवार संग मतदान करने पहुंचे दुष्यंत चौटाला, बोले- सरकार बनाने में बड़ा रोल निभाएगी JJP हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. इनमें 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. इस चुनाव में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मतदान करेंगे. सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद कर रही है.
लेबनान जंग: 5 बटालियन कमांडर, 10 कंपनी कमांडर... इजरायल ने 4 दिन में मारे हिज्बुल्लाह के 250 लड़ाके, 2000 टारगेट भी फिनिश! इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया है कि इजरायल पिछले चार दिनों में हिज्बुल्लाह के 2000 से अधिक सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है और लगभग 250 हिज़्बुल्लाह लड़ाकों को खत्म कर दिया है. आईडीएफ के मुताबिक, मारे गए हिज़्बुल्लाह कमांडरों में पांच बटालियन कमांडर, 10 कंपनी कमांडर और छह प्लाटून कमांडर शामिल थे.आईडीएफ ने आगे कहा कि इजरायली वायु सेना दक्षिणी लेबनान में खुफिया-आधारित अभियानों के दौरान एहतियाती हमले भी कर रही है.
अमेठी कांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश, पैर में लगी गोली उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी चंदन वर्मा एनकाउंटर में घायल हो गया है. आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी यह एनकाउंटर हुआ. इस दौरान चंदन वर्मा के पैर में गोली लगी. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बरामदगी के लिए ले जाते समय चंदन वर्मा ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की. पुलिस ने पैर में गोली मार दी. घटना मोहनगंज थानाक्षेत्र की है.
पहली बार हुआ ये कमाल... भारत का Forex Reserve 700 अरब डॉलर के पार, इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. 27 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में तो कमाल हो गया और भारत का फॉरेक्स रिजर्व 700 अरब डॉलर के पार निकल गया और ये पहली बार हुआ है. इसमें 12.58 अरब डॉलर का ताबड़तोड़ उछाल आया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके आंकड़े जारी किए हैं.
यति नरसिंहानंद महाराज के बयान पर महाराष्ट्र में बवाल, गुस्साई भीड़ ने अमरावती में किया थाने पर पथराव महाराष्ट्र के अमरावती में यति नरसिंहानंद महाराज द्वारा विवादित बयान के खिलाफ कानूनी करवाई की मांग करने आए अल्पसंख्यक समुदाय ने नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर जमकर पथराव किया. इसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा. पुलिस की कई गाड़ियां इस पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



