
AAI मैनेजर का महाघोटाला: निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए 232 करोड़, CBI की गिरफ्त में आरोपी
AajTak
AAI Manager Fraud Case: एएआई के एक सीनियर मैनेजर ने देहरादून एयरपोर्ट पर तैनाती के दौरान तीन साल तक सरकारी खजाने पर सेंध लगाई. उसने फर्जी संपत्तियां तैयार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ किया. इसके बाद 232 करोड़ रुपए अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ प्रबंधक को 232 करोड़ रुपए से अधिक की सार्वजनिक धनराशि निजी बैंक खाते में हेरफेर कर जमा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान एएआई के वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) राहुल विजय के रूप में हुई है. देहरादून एयरपोर्ट पर तैनाती के दौरान उसने ये घोटाला किया था.
सीबीआई के अनुसार, आरोपी राहुल विजय ने तीन साल (2019-20 से 2022-23) के बीच फर्जी लेखा प्रविष्टियों और डिजिटल रिकॉर्ड में हेरफेर कर गबन की एक सुनियोजित साजिश रची. आरोपी ने फर्जी संपत्तियां बनाईं, मौजूदा संपत्तियों का मूल्य बढ़ाया और प्रविष्टियों में शून्य जोड़कर रकम को कई गुना बड़ा दिखाया. इस तरह धोखेबाजी करके वो हर बार ऑडिट में बचता जा रहा था.
केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रारंभिक बैंक विश्लेषण से पता चला है कि आरोपी ने इन फर्जी प्रविष्टियों से निकाली गई रकम को अपने बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं. इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब एएआई के आंतरिक ऑडिट में भारी विसंगतियां पाई गईं. इसके बाद गठित समिति ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक खाते से रकम निकालकर राहुल विजय के निजी खातों में भेजी गई थी.
इस आधार पर एएआई के वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) चंद्रकांत पी ने 18 अगस्त को सीबीआई में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई के तहत एफआईआर दर्ज की गई. सीबीआई ने जयपुर में आरोपी के आधिकारिक और आवासीय परिसरों पर छापे मारे, जिनसे कई अचल संपत्तियों और मूल्यवान प्रतिभूतियों से जुड़े दस्तावेज़ बरामद किए गए.
आरोपी के खिलाफ शिकायत में दर्ज है कि उसने एसबीआई में एएआई के आधिकारिक खाते के लिए तीन अलग-अलग यूजर आईडी बनाई. अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता होने के चलते उसने इनका उपयोग कर गुप्त लेनदेन शुरू किए. पहले छोटे ट्रांजैक्शन कर सिस्टम का परीक्षण किया और फिर बड़े पैमाने पर अपने बैंक खातों में पैसों को स्थानांतरित करने लगा.
एक मामले में 29 सितंबर 2021 को न्यू टर्मिनल बिल्डिंग फेज 1 के विद्युत कार्य के लिए 67.81 करोड़ रुपए की वास्तविक संपत्ति बनाई गई. अगले ही दिन 13.58 करोड़ रुपए की 17 अतिरिक्त फर्जी संपत्तियां तैयार कर पूरी राशि निजी खाते में स्थानांतरित कर दी गई. इसी तरह विभिन्न राजस्व व्यय मदों के तहत फर्जी प्रविष्टियों के माध्यम से 43 करोड़ रुपए की राशि भी गबन की गई.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







