
Aadhaar Card में लगी फोटो नहीं आ रही पसंद? जानिए चेंज करने का आसान तरीका
AajTak
Aadhaar Card की जरूरत आज के समय में हर काम के लिए पड़ती है. Bank Account खुलवाने से लेकर नया सिम कार्ड लेने तक में इसका काम पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि आपका आधार कार्ड पूरी तरह अपडेटेड हो. इसमें आपकी लेटेस्ट फोटो हो तो और भी अच्छी बात है क्योंकि एक जमाने में आधार कार्ड में लगी फोटो लेकर खूब मीम बन चुके हैं.
UIDAI आधार कार्डधारकों को Aadhaar Card में लगी फोटो को चेंज करने की सहूलियत देता है. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेसः
आधार कार्ड में फोटो चेंज कराने के लिए आपको Aadhaar Seva Kendra जाना होगा. इसकी वजह है कि इसके लिए आपको Biometric Authentication की जरूरत होती है.
Aadhaar Seva Kendra के लिए आप ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं. Aadhaar Seva Kendra पर आपको एक फॉर्म भरना होगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









