
A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड, 90% फ्लीट अपडेटेड, IndiGo ने रद्द नहीं की एक भी फ्लाइट
AajTak
एयरबस A320 फैमिली विमानों में संभावित फ्लाइट कंट्रोल समस्या के चलते IndiGo, Air India और Air India Express ने बड़े पैमाने पर सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम शुरू किया. DGCA के मुताबिक 338 में से 270 विमानों में सुधार पूरा हो चुका है. कुछ उड़ानें देरी से चलीं और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चार उड़ानें रद्द कीं. यह कार्रवाई Airbus और EASA की चेतावनी के बाद शुरू की गई, जिसमें सौर विकिरण से फ्लाइट नियंत्रण डेटा प्रभावित होने की संभावना जताई गई थी.
एयरबस A320 फैमिली विमानों में संभावित फ्लाइट कंट्रोल सॉफ्टवेयर समस्या के चलते देश की प्रमुख एयरलाइंस IndiGo, Air India और Air India Express ने शनिवार को बड़े पैमाने पर सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम शुरू किया. इस प्रक्रिया के चलते कुछ उड़ानों में देरी और कुछ मामलों में कैंसिलेशन भी देखने को मिले, हालांकि इंडिगो और एयर इंडिया ने दिनभर में एक भी उड़ान रद्द नहीं की.
338 A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड की प्रक्रिया
DGCA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में संचालित 338 A320 फैमिली विमानों को सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत है, जिनमें से 270 विमानों में अपडेट पूरा हो चुका है, यानी 90% से अधिक फ्लीट अब सुरक्षित कॉन्फ़िगरेशन में है.
एयरलाइन के अनुसार, इंडिगो के 200 में से 184, एयर इंडिया के 113 में से 69 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 25 में से 17 विमानों में अपग्रेड पूरा किया जा चुका था. दिन के अंत तक इंडिगो ने पुष्टि की कि उसके सभी 200 विमान पूरी तरह अपडेट कर दिए गए हैं.
90% से ज्यादा फ्लीट अपडेट, कुछ फ्लाइट्स में देरी
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस समस्या की वजह से हवाई अड्डों पर 60-90 मिनट की देरी देखी गई, लेकिन परिचालन में किसी बड़े व्यवधान की खबर नहीं है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपग्रेड के चलते चार उड़ानें रद्द कीं. DGCA ने शनिवार को एयरलाइंस के लिए एयरवर्दीनेस डायरेक्टिव जारी करते हुए निर्देश दिया कि सभी प्रभावित विमानों में अपग्रेड 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक हर हाल में पूरा किया जाए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








