
'A टू Z सभी टीम आ जाएं, चाहें तो ट्रंप और पुतिन को भी बुला लें...', बिहार चुनाव के सवाल पर तेजस्वी का बीजेपी को चैलेंज
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के सवाल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की A टीम, B टीम, C टीम, D टीम, E टीम, F टीम... A टू Z सभी टीम आ जाएं. चाहें तो ट्रंप और पुतिन को भी बुला लें, कुछ नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, हम जो भी हैं जनता की वजह से हैं, मुझे अपनी जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी.
बिहार में इसी साल के अंत में चुनाव हैं. इसे लेकर सियासत तेज है. इसी बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि वह नीतीश सरकार से मुक्ति पाना चाहती है. साथ ही कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष के सवालों पर गंभीर नहीं है. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में जीती हुई सीटों को हरवा दिया. उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ इसलिए आए थे, क्योंकि वो हमारे (आरजेडी के) 10 लाख नौकरियां देने के एजेंडे को पूरा करेंगे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बीजेपी का कोई चेहरा नहीं है. बिहार समाजवादियों का प्रदेश है, हमने बड़े-बड़े आंदोलन यहां देखे हैं, हम देश को जोड़ना चाहते हैं, हम महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं. लेकिन बीजेपी के पास हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के अलावा कोई एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बैगेज हैं, उन्हें कभी हमने ढोया कभी बीजेपी ने ढोया... उन्हें अब कोई भी सीएम के पद पर देखना नहीं चाहता.
बिहार विधानसभा चुनाव के सवाल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की A टीम, B टीम, C टीम, D टीम, E टीम, F टीम... A टू Z सभी टीम आ जाएं. चाहें तो ट्रंप और पुतिन को भी बुला लें, कुछ नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, हम जो भी हैं जनता की वजह से हैं, मुझे अपनी जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि जो जनता में रहेगा जनता उसे चुनेगी, मुझे खुद पर भरोसा है. हम जो कहते हैं वो करते हैं, भले मेरी उम्र कच्ची हो लेकिन जुबान कच्ची नहीं है.
मेरे रहते नीतीश कुमार से गठबंधन नहीं होगाः तेजस्वी
आरजेडी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव के रहते हुए नीतीश कुमार से गठबंधन नहीं होगा, अब सीधे चुनाव होगा. हम नीतीश कुमार की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं, हम उनकी उम्र को लेकर टिप्पणी करना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि नीतीश कब किसी को क्या बोल दें कोई नहीं जानता. उनकी मैमोरी फिक्स हो चुकी है.
'हमने असंभव काम को संभव करके दिखाया'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










