
965Km रेंज... 9 मिनट में चार्ज! इलेक्ट्रिक कारों में 20 साल तक चलेगी Samsung की ये ख़ास बैटरी
AajTak
साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने बीते दिनों सियोल में आयोजित SNE बैटरी डे 2024 के दौरान दुनिया के सामने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक ख़ास सॉलिड-स्टेट ऑक्साइड बैटरी (Solid-State Battery) को शोकेस किया है. दावा किया जा रहा है कि, इस बैटरी को महज 9 मिनट में चार्ज किया जा सकता है और सिंगल चार्ज में ये बैटरी इलेक्ट्रिक कार को तकरीबन 965 किमी की रेंज देगा.
साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने बीते दिनों सियोल में आयोजित SNE बैटरी डे 2024 के दौरान दुनिया के सामने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक ख़ास सॉलिड-स्टेट ऑक्साइड बैटरी (Solid-State Battery) को शोकेस किया है. दावा किया जा रहा है कि, इस बैटरी को महज 9 मिनट में चार्ज किया जा सकता है और सिंगल चार्ज में ये बैटरी इलेक्ट्रिक कार को तकरीबन 965 किमी की रेंज देगा.
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ज्यादातर लोग पारंपरिक पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ग्राहकों की इसी रूचि को ध्यान में रखते हुए दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां भी EV सेग्मेंट में एंट्री कर रही हैं. अब स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने के लिए मशहूर साउथ कोरियन Samsung ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक ख़ास बैटरी को शोकेस किया है.
इस बैटरी को बीते दिनों साउथ कोरिया के सियोल में आयोजित SNE बैटरी डे 2024 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया गया. बताया जा रहा है कि, ये एक सॉलिड-स्टेट ऑक्साइड बैटरी है जिसे ख़ास तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसकी ड्राइविंग रेंज और परफार्मेंस को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में ये बैटरी किसी क्रांति से कम नहीं है.
जबरदस्त रेंज और बैटरी लाइफ:
किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन मालिक के लिए ड्राइविंग रेंज और बैटरी की लाइफ सबसे बड़ी चिंता का विषय होती है. सैमसंग ने सबसे बड़ा काम इसी एरिया में किया है. रिपोर्ट्स में दावा है कि, ये बैटरी सिंगल चार्ज में 600 मील (तकरीबन 965 किमी) तक का ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. इसके अलावा इसे महज 9 मिनट में ही चार्ज किया जा सकता है. इस बैटरी का लाइफस्पैन तकरीबन 20 साल होगा.
हालांकि फास्ट चार्जिंग सिस्टम आजकल के इलेक्ट्रिक वाहनों खूब दिया जा रहा है. लेकिन सैमसंग की इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 480 kW से लेकर 600 kW तक के चार्जर की जरूरत होगी. जिसके चलते ये बैटरी महज 9 मिनट में ही चार्ज हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Samsung पहले से ही कई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के साथ काम कर रहा है. ताकि इस बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों में किया जा सके.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











