
90 मीटर तक खुदाई, 200 मिमी चौड़े डाले जाएंगे पाइप... अब वर्टिकल ड्रिलिंग के भरोसे उत्तरकाशी का रेस्क्यू ऑपरेशन
AajTak
उत्तर काशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. शनिवार को रेस्क्यू में लगी अमेरिकी निर्मित ऑगर मशीन से एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. ये मशीन के ब्लेड खराब होने से नाकाम हो गई. उसके बाद रेस्क्यू टीम ने रविवार को नए प्लान पर काम शुरू किया है. अब वर्टिकल ड्रिलिंग यानी सुरंग के ठीक ऊपर के हिस्से की खुदाई की जा रही है. वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए भारी भरकम मशीनें लगाई गई हैं.
उत्तराखंड में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की जद्दोजहद जारी है. रविवार को बचाव अभियान के 15वें दिन नए सिरे से रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है. सुबह 4:30 बजे से रेस्क्यू टीम ने वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन के जरिए बोरिंग शुरू कर दी है. यहां 200 मिमी चौड़े पाइप को जमीन के अंदर डाला जा रहा है. बचाव टीम का कहना है कि करीब 90 मीटर तक खुदाई किए जाने की तैयारी है. अब तक 15.24 मीटर (50 फीट) से ज्यादा बोरिंग हो चुकी है.
बचाव दल की टीमों में शामिल रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने यह भी बताया कि अब तक की खुदाई के दौरान किसी तरह के बड़े वाइब्रेशन का सामना नहीं हुआ है. यानी खुदाई में कोई रुकावट नहीं आई है. जैसे ही 200 मिलीमीटर चौड़ा पाइप सुरंग में दाखिल होगा, उसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 700 मिमी से लेकर 800 मिमी का चौड़ा पाइप इसी जगह पर ऊपर लेयर के तौर पर अंदर डाला जाएगा.
'मैग्ना कटर मशीन भी मंगाई गई'
वहीं, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड ने होरिजेंटल ड्रिलिंग में बैकअप प्लान के लिए विजयवाड़ा के पास नरसिंहपुर से मैग्ना कटर मशीन भी मंगाई है, जो 4000 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पैदा करती है. सुरंग के भीतर फिलहाल प्लाज्मा कटर मशीन से ऑगर मशीन के बेकार हिस्से को काटकर निकाला जा रहा है. जरूरत पड़ी तो मैग्ना कटर का इस्तेमाल होगा. ऑगर मशीन के ब्लड को काटने में काफी मशक्कत हो रही है. मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए विशेष कंपनी के लोगों को बुलाया गया है.
'होरिजेंटल खुदाई से नहीं मिली सफलता'
इससे पहले खबर आई कि बचाव दल को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. दरअसल, होरिजेंटल ऑगरिंग अब तक विफल रही है. ऑगर मशीन का हेरो एस्केप पाइप में धातु के जाल में फंस गया था, जिसके बाद हेरो ब्लेड को हाथ से काटे जाने काम शुरू किया. इसके रविवार को पूरा होने की संभावना है. इस बीच, सीमा सड़क संगठन, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की तरफ से वर्टिकल ड्रिलिंग की सभी तैयारियां चल रही हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








