
90 दिन में भर दें चालान, वरना जब्त हो जाएगी गाड़ी..., ग्रुरुग्राम में सख्त हुए ट्रैफिक नियम
AajTak
गुरुग्राम में गुरुवार से ट्रैफिक चालान को लेकर ताजा और सख्त नियम लागू किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, गुरुग्राम में चालान जारी होने के 90 दिनों के भीतर जुर्माना नहीं भरने वाले व्यक्ति के वाहन को जब्त में ले लिया जाएगा.
हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार से ट्रैफिक चालान को लेकर ताजा और सख्त नियम लागू किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, गुरुग्राम में चालान जारी होने के 90 दिनों के भीतर जुर्माना नहीं भरने वाले व्यक्ति के वाहन को हिरासत में ले लिया जाएगा.
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सूचित करेंगे कि जिस भी वाहन चालक का ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर चालान किया गया है, उसे 90 दिनों के भीतर जुर्माना भरना होगा.
डीसीपी विज ने कहा 'वाहनों की दोबारा जांच के दौरान, यदि चालान भुगतान 90 दिनों के बाद बकाया पाया जाता है, तो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 167 (8) के तहत हिरासत में लिया जा सकता है. पिछले सभी बकाया चालानों के भुगतान की अंतिम तिथि 10.02.2025 निर्धारित की गई है. इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 10.02.2025 से पहले अपने बकाया चालान का भुगतान कर दें.'
इधर दिल्ली में भी बीते दिनों ट्रैफिक नियमों में सख्ती देखी गई है. दिल्ली में बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUCC) के चल रही गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर 1 से नवंबर 22 तक 1.64 लाख चालान जारी किए, जिनकी कुल राशि 164 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही, GRAP-4 के लागू होने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है. 6,531 पुरानी गाड़ियां जब्त की गईं और 13,762 ट्रकों को दिल्ली सीमा से वापस भेजा गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










