
9 महीने में SBI Cards ने दिया 120% का रिटर्न, क्या निवेश अब भी फायदेमंद!
AajTak
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की क्रेडिट कार्ड इकाई एसबीआई कार्ड ने पिछले नौ महीनों में निवेशकों को लगभग 120% का रिटर्न दिया है. क्या आगे भी इसमें निवेश मुफीद होगा, जानें यहां...
SBI Cards का शेयर सूचीबद्ध होने के समय पर 661 रुपये का था. 16 मार्च 2020 से अब तक कंपनी का शेयर 62.93% की बढ़त हासिल कर चुका है. 2021 की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयर कीमत में करीब 27% की मजबूती देखी गई है. एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेस (SBI Cards) का बाजार पूंजीकरण (M-Cap) 1.01 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह उसकी पेरेंट कंपनी State Bank Of India (SBI) के बाजार मूल्य का करीब 27% है. SBI का बाजार मूल्य लगभग 3.7 लाख करोड़ रुपये बैठता है. SBI Cards का शेयर सेंसेक्स पर 37वें स्थान पर है. इसने टाटा मोटर्स, श्रीसीमेंट और जेएसडब्लयू स्टील जैसी कंपनियों के शेयर को पीछे छोड़ दिया.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












