
9 ठिकाने तबाह, 90 आतंकी ढेर... एयरस्ट्राइक पर पहले झूठ, फिर PAK सेना को माननी पड़ी 24 हमलों की बात
AajTak
भारत ने पाकिस्तान के नौ जगह हमला किया है. भारतीय सेना की इस कार्रवाई में 90 आतंकी ढेर हो गए. पाकिस्तान की सेना ने पहले झूठ बोला, लेकिन फिर उसे 24 हमलों की बात माननी पड़ी.
सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, भारतीय सेना की आतंक पर हर कार्रवाई के सबूत मांगने वाला पाकिस्तान इस बार बिलबिला रहा है. सेना ने ऐसा एक्शन लिया कि वह छिपाए नहीं छिप रहा. पाकिस्तान छिपाए भी तो कितना. आतंक के आका ने पर्देदारी करने की कोशिशें तो कीं, लेकिन कितनी करे. वीडियो और तस्वीरें, हमले के बाद पाकिस्तान के कई चैनलों पर प्रसारण ने इस एक्शन को छिपाने की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी. फिर भी, अपनी आदत के अनुसार पाकिस्तान, भारत के इस एक्शन को कम से कमतर दिखाने की हर संभव कोशिश में जुटा नजर आया.
भारत की सेनाओं ने पाक अधिकृत कश्मीर समेत पाकिस्तान के नौ शहरों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. भारतीय सेना की मिसाइल स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने तबाह हो गए. 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कई दिन तक हमले की बात से ही इनकार करते रहे पाकिस्तान की सेना ने भी माना है कि भारत ने उसके छह शहरों में 24 हमले किए हैं. पड़ोसी देश की ओर से पहले तीन, फिर चार, इसके बाद पांच और अंत में छह जगह भारत के हमला करने की बात कही गई.
ISPR के DG ने पहली कही तीन जगह हमले की बात, फिर चार
सबसे पहले पाकिस्तान की ओर से इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारतीय हमले की बात मानी और यह कहा कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में आधी रात को कायराना हमला किया. देर रात 1 बजकर 6 मिनट पर पाकिस्तान चैनल एआरवाई न्यूज से उन्होंने कहा कि दुश्मन (भारत) ने अब से कुछ समय पहले बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके की सुभानल्ला मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में एयरस्ट्राइक की है. इस उकसावे का जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान इसका जवाब अपने चुने गए समय और स्थान पर देगा. बाद में आईएसपीआर की ओर से चार जगह हमले की बात मानी गई.
ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
प्रधानमंत्री शहबाज ने माना- पांच जगह हुआ हमला

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









