
80-90 सीटों की मांग पर अड़े अजित पवार, दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी चीफ अजित पवार ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दरअसल, अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी उठापटक काफी तेज हो गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने बुधवार सुबह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अजित कल रात दिल्ली पहुंचे, रात 1 बजे से सुबह 8 बजे तक 7 घंटे के अपने दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की.
अमित शाह और अजित पवार की मुलाकात के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए हुई.
जल्द से जल्द सीट बंटवारे पर जोर
मीटिंग के दौरान अजित पवार ने जल्द से जल्द सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने पर जोर दिया और लोकसभा चुनावों की तरह आखिरी समय तक सीटों के बंटवारे को टालने की बात कही. इस बात को ध्यान में रखते हुए ही अजित पवार ने अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा था.
'पुरानी 54 सीटें रहें बरकरार'
सूत्रों के मुताबिक अजित ने महायुति गठबंधन में शामिल होते समय किए गए वादे के मुताबिक करीब 80 से 90 सीटों पर दावा किया है. अजित पवार गुट ने 2019 के विधानसभा चुनावों में एनसीपी की जीती गई 54 सीटों को बरकरार रखने की मांग की है. इसके अलावा, पवार पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र (खानदेश) क्षेत्र से कांग्रेस के खिलाफ 20 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










