
80 हजार से 5 लाख रुपये में बिकता था एक बच्चा... चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग के 7 मेंबर अरेस्ट
AajTak
मुंबई में चाइल्ड ट्रैफिकिंग के एक बड़े नेटवर्क का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है. गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो मासूम को भी रेस्क्यू किया गया है. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि यह गैंग 80 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक में एक बच्चे की डील करता था. गैंग को बच्चा उपलब्ध कराने वाले दलाल कई राज्यों में फैले थे.
मुम्बई क्राइम ब्रांच यूनिट ने बच्चा बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गैंग बच्चे को महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और अन्य दूसरे शहरों में बेचते थे. क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बेचे गए 2 बच्चों का रेस्क्यू भी कियाहै.
क्राइम ब्रांच की डीसीपी रागसुधा आर के मुताबिक उन्हें ये जानकारी मिली थी कि विक्रोली की रहने वाली कांता पेडनेकर नामक महिला ने अपने 5 महीने के बच्चे को शीतल वारे नामक महिला को बेच दिया है. क्राइम ब्रांच की टीम ने शीतल वारे को ढूंढ कर पूछताछ की तो पता चला कि शीतल ने सिर्फ 1 बच्चे को नहीं बल्कि 5 बच्चे को बेचा है. वहीं कांता पेडनेकर के बच्चे को एक डॉक्टर को बेच दिया है.
8 महीने से लेकर 2 साल तक के बच्चों की होती थी ट्रैफिकिंग जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने उस डॉक्टर जिसका नाम संजय सोपन राव है. उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने बच्चे को किसी दूसरे आदमी को दो लाख में बेच दिया गया है. इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने और जांच की तो पता चला की इस गिरोह ने अब तक कुल 14 बच्चों को बेचा है. बेचे गए बच्चों की उम्र करीब 8 महीने से लेकर 2 साल तक है.
गैंग के सात मेंबर चढ़े पुलिस के हत्थे मुम्बई क्राइम ब्रांच अब तक इस गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. मुम्बई क्राइम ब्रांच ने अब तक रत्नागिरी और मालाड से दो बच्चों को रेस्क्यू भी किया है. क्राइम ब्रांच को जांच में ये पता चला कि ये एजेंट फर्टिलिटी अस्पतालों में काम करते हैं. इसके चलते इन्हें आसानी से जानकारी मिल जाती है कि किसे बच्चे की जरूरत है.
गैंग ने 14 बच्चों की खरीद फरोख्त की है डीसीपी रागसुधा आर के मुताबिक अभी तक 14 बच्चों को बेचे जाने की जानकारी मिली है. हमलोग जांच कर रहे है और भी बच्चे के बेचे जाने की उम्मीद है. ये लोग बच्चे को 80 हजार से लेकर 4 लाख रुपये तक में बेचते थे. जिन दो बच्चों को रेस्क्यू कराया गया है. उसे ढाई लाख और दो लाख में बेचा गया था. विक्रोली पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में फैला है नेटवर्क गिरफ्तार 7 आरोपियों के अलावा 3 और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में वंदना अमित पवार,शीतल गणेश वारे, स्नेहा युवराज सूर्यवंशी, नसीमा हनीफ खान, लता नानाभाऊ सुरवाडे, शरद मारुति देवार, डॉ. संजय सोपानराव खंडारे शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों ने नवजात शिशुओं को अपने दलालों के माध्यम से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों और राज्यों में बेचा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










