
80 साल बाद पहली बार राजवाड़ा में लगा MP सरकार का दरबार, CM ने अहिल्याबाई को बताया आदर्श शासक
AajTak
वाराणसी, अयोध्या, सोमनाथ और रामेश्वरम में हिंदू तीर्थ स्थलों पर देवी अहिल्याबाई की ओर से किए गए धर्मार्थ कार्यों का उल्लेख करते हुए CM यादव ने कहा,
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होल्कर वंश की महान शासक देवी अहिल्याबाई की उनके सुशासन और परोपकार के लिए सराहना की. उन्होंने देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति देखने से पहले कहा कि उन्होंने मुगल शासन के दौरान कठिन परिस्थितियों में देश के सांस्कृतिक गौरव का झंडा बुलंद किया.
राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर होल्कर शासकों की राजधानी इंदौर के राजबाड़ा में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की. इसके लिए राजबाड़ा को इस तरह सजाया गया है कि बैठक के दौरान इसका ऐतिहासिक स्वरूप झलक सके.
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "देवी अहिल्याबाई ने कठिन समय में सुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया. हमारी सरकार ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. वे एक आदर्श शासक और आदर्श बहू थीं. उन्होंने खासगी कोष की शुरुआत की, जिसका उपयोग विशेष रूप से दान और महिला सशक्तीकरण के लिए किया जाता था."
वाराणसी, अयोध्या, सोमनाथ और रामेश्वरम में हिंदू तीर्थ स्थलों पर देवी अहिल्याबाई की ओर से किए गए धर्मार्थ कार्यों का उल्लेख करते हुए CM यादव ने कहा, "दिल्ली में मुगलों का शासन था, फिर भी देवी अहिल्याबाई ने कठिन परिस्थितियों में देश के सांस्कृतिक गौरव का परचम लहराया."
देवी अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र पर शासन किया. यादव ने कहा, "राजबाड़ा में होने वाली कैबिनेट बैठक में जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे."
मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुसार, आजादी के बाद पहली बार राज्य की कैबिनेट बैठक करीब 200 वर्ष पुराने होल्कर शासकों के महल राजबाड़ा में हुई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










