
8 हजार रुपये में ऑनलाइन बिक रहा ये 'पालतू पत्थर', जानें क्या है इसकी पूरी कहानी
AajTak
आजकल ऑनलाइन एक पत्थर बिक रहा है, जिसे 'पेट रॉक' कहा जाता है. ये चिकने पत्थर काफी महंगे बिकते हैं. लोग इसे पालतू पशुओं के विकल्प के तौर पर खरीदते हैं और घरों में सजाते हैं. ये इन दिनों ट्रेंड में हैं, चलिए जानते हैं क्या है इसकी कहानी?
'पेट रॉक'या 'पालतू पत्थर' इन दिनों ऑनलाइन 8 से 10 हजार रुपये तक बिक रहा है. इसे पालतू डॉगी या बिल्ली का विकल्प माना जाता है. यह एक तरह का सजावटी खिलौना भर है, लेकिन इसके नाम के पीछे एक दिलचस्प कहानी छुपी है. इसकी शुरुआत आज नहीं करीब 50 साल पहले मजाक से हुई थी.
गैरी डाहल नाम के एक शख्स ने जब अपने दोस्तों को उनके पालतू जानवरों के बारे में शिकायत करते हुए सुना, तब उनके मन में पेट रॉक का विचार आया. उन्होंने मजाक-मजाक में कहा कि तुमलोगों को ऐसे पालतू जानवर रखने चाहिए जो पत्थर की तरह हो और सिर्फ सजावटी हो, तो क्यों न लोग पेट की जगह पेट रॉक को घरों में रखें. क्योंकि इन्हें, नहाने, खिलाने और घुमाने की कोई जरूरत नहीं होगी.
क्यों लोगों ने पालतू जानवर की जगह खरीदते हैं पत्थर कोई गड़बड़ नहीं, कोई एलर्जी नहीं, देखभाल में कोई परेशानी नहीं, ये है आपका पालतू पत्थर यानी पेट रॉक. इसे घर लाइये और उम्र भर ये आपका साथ देगा. कुछ ऐसा कहते हुए ही 1970 के दशक में गैरी डहाल ने पेट रॉक बेचने की शुरुआत की. पेट रॉक एक पॉप संस्कृति सनक थी, जिसकी वजह से इसके निर्माता ने बहुत पैसा कमाया - और बाद के दशकों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता रहा.
क्या है पेट रॉक पेट रॉक दरअसल एक चिकना पत्थर होता है. जब ये पहली बार मार्केट में आया तो इसे कार्डबोर्ड बॉक्स के अंदर पुआल के बिस्तर पर ऐसे रखा गया था, जैसे ये सचमुच का कोई पेट हो. साथ ही स्वाभाविक रूप से सांस लेने के लिए हवा के छेद भी बनाए गए थे. इसमें निष्क्रिय चट्टानों के चित्र थे.
इसकी पैकेजिंग में था एक मजाकिया दिशा निर्देश इसकी पैकेजिंग करते वक्त इसमें देखभाल और प्रशिक्षण के लिए एक मजाकिया निर्देश पुस्तिका भी दी गई थी. आपका पालतू रॉक आने वाले कई सालों तक आपका समर्पित दोस्त और साथी रहेगा. यह मरेगा नहीं, बीमार नहीं होगा नहीं होगा. वे आदर्श पालतू जानवर होंगे. चट्टानों का जीवनकाल काफी लंबा होता है, इसलिए आप दोनों को कभी अलग नहीं होना पड़ेगा - कम से कम आपके पालतू रॉक के कारण तो नहीं. ये सब डाहल की निर्देश पुस्तिका में लिखा था. ये सबकुछ काफी मजेदार था.
पत्थरों की जाती थी वंशावली इसके साथ ही वंशावली पर भी प्रकाश डाला गया. इससे मालिक को भरोसा हो गया कि चट्टानों के बारे में कुछ भी सामान्य नहीं है. ये पालतू चट्टानें प्रसिद्ध चट्टानों की एक लंबी पंक्ति से आई हैं. ये पिरामिड और महान दीवारों में पाए जाने वाले चट्टानों के प्रकार है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









