
8 साल की दुश्मनी, कनाडा से सुपारी, 37 सेकेंड में कत्ल... दिल दहला देगी खूनी बदले की ये खौफनाक कहानी
AajTak
ग्वालियर के डबरा का रहने वाला जसवंत सिंह गिल अपने घर के बाहर टहल रहा था. रास्ते में उन्हें अपने जानने वाले दो-तीन लोग मिले, जिनसे बातचीत की शुरुआत हो गई. लेकिन अभी चंद सेकंड्स गुजरे ही थे कि कुछ ऐसा हो गया, जो कोई सोच भी नहीं सकता था.
Jaswant Singh Gill Murder Case: कत्ल के मामले एक मुलजिम पिछले आठ साल से जेल में सजा काट रहा था. कुछ दिन पहले उसे पेरोल मिली और वो जेल से बाहर आ गया. लेकिन यही बात उसके लिए जानलेवा बन गई. दरअसल, कोई आठ साल से उसके जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहा था. जैसे ही वो जेल से बाहर आया, वैसे ही कनाडा से किसी के पास एक कॉल आई और फिर जो हुआ उसने सबको सकते में डाल दिया.
ग्वालियर के डबरा का रहने वाला जसवंत सिंह गिल अपने घर के बाहर टहल रहा था. रास्ते में उन्हें अपने जानने वाले दो-तीन लोग मिले, जिनसे बातचीत की शुरुआत हो गई. लेकिन अभी चंद सेकंड्स गुजरे ही थे कि कुछ ऐसा हो गया, जो कोई सोच भी नहीं सकता था. जसंवत सिंह गिल को निशाना बना कर बाइक पर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली लगते ही जसवंत सिंह ने मुड़ कर भागने की कोशिश की, लेकिन मुंह के बल नीचे गिरा और वहीं ढेर हो गया. क़ातिल इस पर भी नहीं रुके. उन्होंने जमीन पर गिरे जसवंत सिंह को इसके बाद कुछेक और गोलियां मारी और फिर बाइक पर बैठ कर भाग निकले.
क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं, इस हमले और क़त्ल में कितनी देर लगी? जवाब है- महज़ 37 सेकंड. जी हां, महज 37 सेकंड में ही बाइक पर आए शूटर्स ने जसवंत सिंह को निशाना बनाया, उसकी जान ली और फरार हो गए. अब पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी. जसंवत की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई. पता चला कि जसवंत सिंह गिल क़त्ल के एक मामले में सजायाफ्ता मुजरिम है और इन दिनों पेरोल पर बाहर निकला है. उसे अदालत ने करीब आठ साल पहले कत्ल के मामले में ताउम्र कैद यानी आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
अब पुलिस ये सोचने लगी कि कहीं इस मर्डर का ताल्लुक ग्वालियर जेल से तो नहीं है. कहीं ऐसा तो नहीं कि जेल में किसी के साथ उसकी कोई दुश्मनी हुई हो, जिसने जेल से बाहर उसका क़त्ल करवा दिया. इत्तेफाक से क़त्ल की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई थी. यहां तक शूटरों के कपड़े-चेहरे वगैरह भी साफ-साफ नजर आ रहे थे. ऐसे में पुलिस ने शूटरों की पहचान करने के साथ ही मामले की तफ्तीश आगे बढ़ाने का फैसला किया.
इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की स्कैनिंग चालू की. पुलिस उस रूट के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी, जिस रूट से ये शूटर बाइक पर सवार हो कर यहां पहुंचे थे. साथ उस रूट का भी पता कर रही थी, वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स जिस रूट से फरार हुए थे. पुलिस ने शूटरों की तस्वीर अपने मुखबिरों को भी दिखाई, ताकि उनकी पहचान साफ हो सके. लेकिन मुखबिरों ने उन्हें जानने से मना कर दिया. यानी ये बात तकरीबन साफ हो गई कि शूटर कहीं बाहर से आए थे.
अब पुलिस ने ग्वालियर के अलग-अलग इलाकों में मौजूद होटलों में इन शूटरों के बारे में जानकारी जुटाने का फैसला किया. शूटरों के आने वाले रूट का एक सिरा कुछ होटलों की तरफ भी जाता था. इस कोशिश में पुलिस को पता चला कि ऐसे ही दो लोग ग्वालियर के ही टेकनपुर इलाके में मौजूद एक होटल में ठहरे थे. अब पुलिस टेकनपुर के उस होटल में पहुंची. पुलिस के पास पहले ही मौका-ए-वारदात का सीसीटीवी फुटेज मौजूद था. अब पुलिस ने जब होटल में कैद सीसीटीवी फुटेज से मौका-ए-वारदात के सीसीटीवी फुटेज का मिलान करवाया, तो ये बात साफ हो गई कि शूटर कहीं और नहीं बल्कि टेकनपुर के उसी होटल में ठहरे थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







