
8 महीने में सबसे सस्ता सोना, क्या खरीदने का यही है सही मौका?
AajTak
सोने के दाम लगातार घट रहे हैं. बुधवार को सोने के भाव में लगातार पांचवे दिन नरमी रही और यह 8 महीने के निचले स्तर पर रहा, क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम और क्या यह सही समय है सोने में निवेश का, जानें यहां...
MCX पर अप्रैल का सोना वायदा भाव 0.27 फीसदी टूटकर 46,772 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया. जून 2020 के बाद यह सोने का निचला स्तर है. अगस्त में सोने ने 56,200 रुपये तक भाव को छुआ था. (सभी फोटो फाइल) अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है. अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला ‘डॉलर इंडेक्स’ बुधवार को 0.23% चढ़ गया. इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी बढ़ा है. इससे भी सोने पर दबाव बढ़ा है. सरकार ने बजट में सोने पर सीमाशुल्क में कटौती की घोषणा की है. इसी के साथ अन्य कारणों के मिलने से सोने का भाव आठ महीने के निचले स्तर पर चला गया है.More Related News

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.












