
8वीं कक्षा की छात्रा की बिगड़ी तबीयत, मां ने कराया चेकअप तो पता चला प्रेग्नेंट है बेटी
AajTak
उत्तराखंड के चकराता में 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबियत बिगड़ी और उसकी मां ने उसका चेकअप कराया. डॉक्टरों ने नाबालिग की मां को बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है.
उत्तराखंड के चकराता में 12वीं के छात्र का आठवीं कक्षा की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है. इस रेप का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई. पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत रेप का केस दर्ज किया है.
मामला चकराता थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां आठवीं कक्षा की छात्रा से उसके साथ पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने रेप किया. नाबालिग के परिजनों की तहरीर के आधार पर चकराता पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता चकराता में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी, इसी दौरान उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने रेप की वारदात को अंजाम दे दिया. वहीं जब छात्रा अपने घर देहरादून पहुंची तो तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई.
अस्पताल में नाबालिग लड़की की मां को पता चला कि बेटी गर्भवती है जिसके बाद नाबालिग छात्रा ने आरोपी लड़के के खिलाफ चकराता थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया.
नाबालिग छात्रा के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चकराता पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है गिरफ्तार छात्र भी नाबालिग लड़की के स्कूल में ही पढ़ता था. (इनपुट - टीना साहू)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










