
75 साल के हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 16 साल से संभाल रहे संगठन की बागडोर
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हाल ही में अपने 75वें जन्मदिन पर रिटायरमेंट को लेकर उठी अटकलों को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि वे तब तक काम करते रहेंगे जब तक संघ चाहेगा. भागवत ने संघ में अपने लगभग 50 वर्षों के अनुभव और मोरोपंत पिंगले से जुड़ी एक मजाकिया घटना का भी उल्लेख किया था.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को 75 साल के हो गए. वे पिछले 16 साल से संघ के 'मार्गदर्शक और दार्शनिक' के रूप में इसकी बागडोर संभाल रहे हैं. भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हुआ था. वे संघ के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख हैं.
उनसे पहले माधुकर दत्तात्रेय देवरस (बालासाहेब) और एम. एस. गोलवलकर (गुरुजी) ने सबसे ज्यादा समय तक संघ का नेतृत्व किया. बालासाहेब करीब 20 साल तक और गोलवलकर 32 साल से ज्यादा समय तक संघ प्रमुख रहे. भागवत ने लगभग 50 साल पहले संघ के 'प्रचारक' के रूप में काम शुरू किया और मार्च 2009 में सरसंघचालक बने. उनके पिता मधुकरराव भागवत भी पूर्णकालिक प्रचारक थे.
रिटायरमेंट को लेकर दिया था बयान
भागवत के 75 साल की उम्र में सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने वाले बयान को लेकर पहले अटकलें लगीं कि वे शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (जो 17 सितंबर को 75 साल के होंगे) की ओर इशारा कर रहे हैं या फिर खुद अपने पद छोड़ने का संकेत दे रहे हैं. हालांकि, हाल ही में उन्होंने यह साफ कर दिया कि उनका मतलब सिर्फ दिवंगत संघ नेता मोरोपंत पिंगले के मजाकिया अंदाज का हवाला देने से था.
'जब तक संघ चाहेगा, काम करते रहेंगे'
भागवत ने कहा, 'हम जिंदगी में कभी भी रिटायर होने के लिए तैयार रहते हैं और जब तक संघ चाहेगा, काम करते रहेंगे.' उन्होंने स्पष्ट किया, 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या कोई और रिटायर हो.' उन्होंने बताया कि नागपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने पिंगले के मजाकिया अंदाज का उदाहरण दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










