
75 वां बर्थ डे-75 ड्रोन....दिल्ली के आसमान में उड़ेंगे PM मोदी की तस्वीरों वाले ड्रोन, महिला कॉन्स्टेबल्स संभालेंगी कमान
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 75 नई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू कर रही है. इसी कड़ी में त्यागराज स्टेडियम से 75 विशेष ड्रोन उड़ाए जाएंगे, जिन पर पीएम मोदी की तस्वीर होगी. इन ड्रोन को IGIT के छात्रों ने तैयार किया है और इन्हें महिला कॉन्स्टेबल्स ऑपरेट करेंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत एक खास आयोजन करने जा रही है. इस मौके पर दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से 75 ड्रोन उड़ाए जाएंगे, जिन पर पीएम मोदी की तस्वीर होगी.
IGIT के छात्रों ने तैयार किए खास ड्रोन
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IGIT) के छात्रों ने ये ड्रोन तैयार किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, 75 में से 15 ड्रोन हाई-एंड मॉडल हैं, जिन्हें तकनीकी और प्रशिक्षण शिक्षा विभाग ने विकसित किया है. इन 75 ड्रोन को दिल्ली पुलिस को सौंपा जाएगा. हर जिले को 5-5 ड्रोन दिए जाएंगे. खास बात ये है कि इन ड्रोन को चलाने की ट्रेनिंग महिला कॉन्स्टेबल्स को दी गई है, जो पीएम मोदी के जन्मदिन पर इन्हें ऑपरेट करेंगी.
सेवा पखवाड़ा के तहत होंगी 75 योजनाएं
दिल्ली सरकार ने शनिवार को ऐलान किया था कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कई नई पहल शुरू की जाएंगी. इसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट और अवेयरनेस पोर्टल, अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत, परिवहन मार्गों का पुनर्गठन और 100 नई बसों की शुरुआत शामिल हैं. ये सब मिलाकर कुल 75 योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जाएंगे.
ऐसा रहा प्रधानमंत्री मोदी का सफर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










