
74 हजार लोग शिफ्ट, 442 गांवों में अलर्ट, गुजरात के तट से आज टकराएगा चक्रवाती Cyclone Biparjoy
AajTak
पिछले कुछ दिनों से जिस चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर देशभर में हल्ला मचा हुआ था, वह आज गुजरात के जखाऊ बंदरगाह से टकराने वाला है. अनुमान है कि तट से टकराते समय तूफान की स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक रह सकती है. संभावित नुकसान को देखते हुए NDRF की टीमें गुजरात, महाराष्ट्र, दमन और दीव के साथ ही दादर और नगर हवेली में तैनात हैं.
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) आज शाम गुजरात के तट से टकराएगा. तूफान कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लैंडफॉल करेगा. अनुमान है कि गुरुवार की शाम जब तूफान तट से टकराएगा तब उसकी स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक होगी. इसिलए संभावित नुकसान को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य की तैयारी में जुटा हुआ है.
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के उप महानिरीक्षक (अभियान) मोहसिन शहीदी के मुताबिक पिछले 2 दिनों के अंदर गुजरात के तटीय इलाकों से 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. अनुमान है कि तूफान के चलते 8 जिलों के 442 निचले गांव बाढ़-बारिश से प्रभावित हो सकते हैं.
अकेले कच्छ में करीब 34,300 लोगों को निकाला गया है. इसके बाद जामनगर में 10,000, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर जिले में 3,469, गिर सोमनाथ जिले में 1,605, लोगों को शिफ्ट किया गया है.
गुजरात में 18 टीमें एक्टिव
तूफान से निपटने के लिए NDRF ने गुजरात और महाराष्ट्र में टीमों को तैनात किया है. 18 टीमें गुजरात में एक्टिव रहेंगी. इसके अलावा एक टीम दादर और नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव में भी मौजूद रहेगी. गुजरात की बात की जाए तो NDRF की 4 टीमों को गुजरात के कच्छ जिले में, तीन टीमों को राजकोट और तीन को द्वारका में तैनात किया गया है.
महाराष्ट्र में तैनात रहेंगी 14 टीमें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










