
70 हजार में 'खरीदी' पत्नी, बिना बताए मायके जाने से नाराज पति ने किया मर्डर, जंगल में फेंक दी लाश
AajTak
दिल्ली में एक शख्स ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर खरीदी हुई पत्नी की हत्या की और उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया. हालांकि, पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. एक शख्स ने पहले तो 70 हजार रुपए में खुद के लिए पत्नी खरीदी. फिर जब महिला बिना बताए अक्सर अपने मायके जाने लगी तो गुस्सा में आकर उसका मर्डर कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए प्लान बनाया और बॉडी को जंगल में फेंक दिया.
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया है. डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने एजेंसी को बताया कि शनिवार को पुलिस के पास एक कॉल आया. फोन करने वाले ने बताया कि दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के जंगल में एक महिला की लाश मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया.
गाड़ियों को सर्विलांस में लेकर की जांच
जंगल से इस तरह लाश मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी. जांच में पुलिस ने एक तरफ उस इलाके से गुजरने वाले वाहनों को सर्विलांस में लिया तो वहीं दूसरी तरफ तकनीक का सहारा लेते हुए भी पड़ताल शुरू की गई. शुरुआती इंवेस्टिगेशन में पता चला कि उस इलाके से शनिवार रात करीब 1.40 बजे एक ऑटो गुजरा है.
सबसे पहले अरेस्ट हुआ ऑटो चालक
पुलिस ने जब ऑटो का रूट ट्रैक किया तो जल्द ही उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिल गया. पड़ताल में सामने आया कि इस ऑटो को दिल्ली के छतरपुर के गदईपुर बांध रोड इलाके में रहने वाला अरुण चलाता है. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने एक के बाद एक राज उगलने शुरू कर दिए. अरुण ने बताया कि जिस महिला की लाश पुलिस को मिली है, उसका नाम स्वीटी है और वह धरमवीर नाम के शख्स की पत्नी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










