
70 साल की महिला ने की शादी, सेक्स लाइफ को लेकर किए खुलासे
AajTak
9 महीने तक डेटिंग के बाद 70 साल की महिला ने 69 साल के शख्स के साथ शादी कर ली. अब उन दोनों ने रिलेशनशिप के बारे में कई खुलासे किए हैं. महिला ने कहा कि रोमांस के लिए कोई बूढ़ा नहीं होता है.
70 साल की महिला ने 69 साल के शख्स के साथ शादी रचा ली. अब शादी के 7 महीने बाद इस नवविवाहित जोड़े ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं. कपल ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते हैं और बेडरूम में घंटों तक रोमांस में खोए रहते हैं.
कपल ने दावा किया कि वे लोग बेस्ट-क्वालिटी सेक्स एन्जॉय कर रहे हैं. अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली सिंथिया केस ने कहा- हां, रोमांस के दौरान हम लोग कई बार बहुत ज्यादा थक जाते हैं.
बता दें कि सिंथिया केस विधवा थीं. वह फाइनेंशियल ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग का काम करती थीं.
वहीं जेम्स क्लार्क लास वेगास में रहते थे. वह एक प्रोफेशनल पोकर प्लेयर थे. सिंथिया से मुलाकात के 10 साल पहले ही क्लार्क का तलाक हो गया था.
सिंथिया और क्लार्क की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. ऑनलाइन कनेक्शन के 10 दिनों बाद ही क्लार्क फ्लोरिडा में सिंथिया के घर पहुंच गए.
इसके बाद क्लार्क फ्लोरिडा शिफ्ट हो गए. वे सिंथिया और उनके 38 साल के बेटे डैनी के साथ रहते हैं. 9 महीने तक कपल ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










