
7 साल की बच्ची से रेप फिर सिर में मारी ईंट, ब्लेड से गर्दन काट ले ली मासूम की जान
AajTak
फरीदाबाद में 7 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद उसकी तड़पा-तड़पा कर हत्या कर दी गई. आरोपी ने पुलिस को बताया कि रेप के दौरान बच्ची चिल्ला रही थी. तो उसने ब्लैड से उसकी गर्दन काट डाली. फिर उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी और शव आरावली के जंगल में फेंक दिया.
हरियाणा के फरीदाबाद में 7 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अधार पर आरोपी को पकड़ा. अदालत में पेश करने के बाद पुलिस आरोपी की रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि रेप और हत्या के बाद बच्ची के शव को अरावली के जंगलों में फेंक दिया था.
जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर को पहली कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन वापस नहीं आई. परिजनों ने पहले बच्ची को रास्ते में ढूंढा जब नहीं मिली तो स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जब इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी बच्ची के पीछे दिखाई दिया और उसकी पहचना रविंद्र के तौर पर हुई. जो उसकी इलाके का रहने वाला है.
सीसीटीवी के बिना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की गई. तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को अकेला जाता देखा तो स्कूल के रास्ते में पड़ने वाले अपने मकान में जबरन खींच लिया और उसका रेप किया. रेप के दौरान बच्ची चिल्लाई तो उसका गला दबाया फिर ब्लेड से बच्ची का गला रेत दिया. इतना ही नहीं उसने बच्ची के सिर पर ईंट भी मारी.
इसके आरोपी रविद्र में बच्ची के शव को बोरी में भरा और बाइक पर रखकर अरावली के जंगल में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची के परिजनों को जानता था क्योंकि वह लोग उसके घर किराए पर रह चुके थे. उन्होंने हाल ही में मकान बदला था. इस मामले पर एसीपी बड़खल अभिमन्यु गोयत ने बताया कि घटना के 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतक बच्ची के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जैसे उनकी बच्ची को तड़पा-तडपा कर मारा है उसे भी वैसी ही सजा मिली चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










