
7 महीने पहले भारत आया और दूसरे के आधार कार्ड पर खरीद ली सिम... सैफ के हमलावर ने पुलिस को बताई पूरी कहानी
AajTak
सैफ अली खान पर हमले का आरोपी के बारे में पुलिस ने बताया कि वह कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल में रुका और एक लोकल नागरिक के आधार कार्ड के जरिए सिम कार्ड खरीदा. इसके बाद वह जॉब की खोज में मुंबई के लिए रवाना हुआ था.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से जुड़े मामले में नया अपडेट सामने आया है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सैफ पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है और सात महीने पहले अवैध रूप से देश के अंदर घुसा था. मुंबई आने से पहले उसने सिम खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल निवासी के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था.
पुलिस ने रविवार को सैफ के बांद्रा स्थित आवास पर चाकू से हमला करने के मामले में ठाणे शहर से आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शरीफुल ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था और सात महीने पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के लिए दावकी नदी पार की थी.
दूसरे के आधार पर खरीदा SIM
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल में रुका और एक लोकल नागरिक के आधार कार्ड के जरिए सिम कार्ड खरीदा. इसके बाद वह जॉब की खोज में मुंबई के लिए रवाना हुआ.
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड पश्चिम बंगाल के खुकुमोनी जहांगीर सेखा के नाम पर रजिस्टर्ड है. अधिकारी ने बताया कि शरीफुल ने अपने लिए आधार कार्ड बनवाने की भी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि मुंबई में आरोपी ने उन जगहों पर काम करना चुना, जहां उसे डॉक्यूमेंट्स देने की जरूरत नहीं थी. श्रमिक ठेकेदार अमित पांडे ने उसे वर्ली और ठाणे में पब और होटलों में हाउसकीपिंग का काम दिलाने में मदद की.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमला करने वाला है बांग्लादेशी? मामले में हुए कई बड़े खुलासे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










