
7 करोड़ कैश, 2.5 KG गोल्ड, लग्जरी घड़ियां... पंजाब DIG के ठिकानों से CBI को क्या-क्या मिला
AajTak
पंजाब के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके मोहाली स्थित घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार भुल्लर के पंजाब और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान उनके ठिकानों से बेतहाशा नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं.
इस अधिकारी को एक कारोबारी से उसके सहयोगी के माध्यम से रिश्वत मांगते और स्वीकार करते पकड़ा गया था ताकि शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निपटाया जा सके. साथ ही ये भी सुनिश्चित किया जा सके कि उसके खिलाफ कोई और पुलिस कार्रवाई न हो.
इस तलाशी के दौरान अधिकारी के छत्तीसगढ़ आवास से बड़ी संख्या में नकदी और आभूषण जब्त किए गए. तलाशी के दौरान 7.5 करोड़ रुपये की नकदी, लगभग 2.5 किलोग्राम के सोने के आभूषण, 26 लग्जरी घड़ियां जिनमें रॉलेक्स और राडो जैसी ब्रांडेड घड़ियां भी शामिल हैं.
इसके साथ ही अधिकारी के परिवार के सदस्यों के नाम से 50 से ज्यादा अचल संपत्तियों और संदिग्ध बेनामी इकाइयों के दस्तावेज, लॉकर की चाबियां और कई बैंक अकाउंट्स की डिटेल मिली है. इसके साथ ही समराला में उनके फॉर्महाउस से 100 कारतूसों के साथ चार बंदूकें बरामद की गई. शराब की 108 बोतलें, 5.7 लाख रुपये नकद और 17 कारतूस जब्त किए गए. इसके साथ ही कथित बिचौलिए के आवास से 21 लाख रुपये नकद बरामद किया गया.
बता दें कि यह पूरा मामला एक स्क्रैप डीलर की शिकायत से शुरू हुआ. 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर में भुल्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. कारोबारी का आरोप था कि डीआईजी भुल्लर उसे धमकाकर रिश्वत मांग रहे थे. शिकायत के अनुसार, भुल्लर ने कारोबारी के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया था और उसे खत्म करने के लिए आठ लाख रुपये की मांग की थी. इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने पूरी कार्रवाई शुरू की.
जांच में यह भी सामने आया कि डीआईजी भुल्लर सिर्फ एक बार रिश्वत नहीं बल्कि हर महीने 5 लाख रुपये की फिक्स डिमांड कारोबारी से कर रहे थे. आरोपी अफसर की यह हरकत कारोबारी को बेहद परेशान कर रही थी. आखिरकार तंग आकर उसने सीबीआई का दरवाजा खटखटाया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









