
69 हजार की शराब गटक गया बेटा, रहस्यमयी ढंग से गायब पिता का फोन... पुणे पोर्श कांड में चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार एक्सीडेंट केस में आए नए ट्विस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है. इस मामले की तफ्तीश में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. पता चला है कि उस रात एक्सीडेंट से पहले नाबालिग आरोपी ने सिर्फ एक पब में चंद पेग शराब के लिए तकरीबन 69 हजार रुपए उड़ा दिए थे.
महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार एक्सीडेंट केस में आए नए ट्विस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है. इस मामले की तफ्तीश में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. पता चला है कि उस रात एक्सीडेंट से पहले नाबालिग आरोपी ने सिर्फ एक पब में चंद पेग शराब के लिए तकरीबन 69 हजार रुपए उड़ा दिए थे. पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन उसका मोबाइल फोन रहस्यमयी तरीके से गायब है.
जुर्म की दुनिया में एक कहावत है. वो ये कि हर जुर्म की आहट पहले ही सुनाई देती है. जरूरत है उस आहट को सुनने और जुर्म को रोकने की. लेकिन पुणे के पोर्श कार एक्सीडेंट के मामले में ना सिर्फ नाबालिग रईसज़ादे के घरवालों ने, बल्कि बार मालिकों से लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट और दूसरी एजेंसियों तक ने ना सिर्फ उस आहट को अनसुना कर दिया, बल्कि खुद ही जुर्म की जमीन तैयार कर दी. इससे दो लोगों की जान चली गई.
क्या आप यकीन करेंगे कि अपनी पोर्श कार से नौजवान लड़का-लड़की की जोड़ी को कुचल कर मारने वाले नाबालिग लड़के को उसके पिता ने उसके नाबालिग होने के बावजूद ना सिर्फ करीब 3 करोड़ के कार की चाबी थमा दी, बल्कि एक ही रात में मौज मस्ती के लिए इतने पैसे दिए कि करोड़ों हिंदुस्तानी जितने पैसे महीने भर की मेहनत के बाद भी नहीं कमा पाते. पुणे पुलिस की छानबीन में पता चला है कि एक्सिडेंट से पहले नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ना सिर्फ दो पबों में जाकर जम कर शराब पी, बल्कि एक पब में महज 90 मिनट तक ड्रिंक्स लेने के बाद उसने 48 हजार रुपए का बिल चुका डाला.
आरोपी एक रात में गटक गया 69 हजार रुपए की शराब
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात को आरोपी पहले अपने दोस्तों के साथ कोज़ी पब में गया था. वहां जब रात 12 बजे के बाद ड्रिंक्स सर्व करना बंद कर दिया गया, तो दोस्तों के साथ ब्लाक मैरिएट पब के लिए रवाना हो गया और जाने से पहले उसने पब में 48 हजार रुपए का बिल दिया. फिर मैरिएट पब में भी 21 हजार की शराब गटक गया. पुणे के नाबालिक आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को सेशंस कोर्ट में पेश किया, जहां उसे दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी के पिता का मोबाइल फोन रहस्यमय ढंग से गायब

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










