
66 लाख का फर्जी चेक देकर भरोसा जीता, फिर ज्वेलर से 28 लाख का सोना लेकर ठग फरार
AajTak
ठाणे में एक ज्वेलर को 27.5 लाख रुपये का चूना लगाने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पहले 66 लाख रुपये का चेक देकर भरोसा जीता, फिर सोने के आभूषण लेकर भाग गया और चेक पर स्टॉप-पेमेंट करवा दिया. कई शहरों में लोकेशन बदलते हुए वह ठाणे के होटल में पकड़ा गया. आरोपी पर पहले से भी कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने एक ज्वेलर का भरोसा जीतकर उसे 27.5 लाख रुपये का चूना लगा दिया. आरोपी ने पहले अपनी पहचान एक प्रॉपर्टी खरीदार के रूप में बनाई, फिर ज्वेलर से सोना खरीदकर बिना भुगतान किए फरार हो गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और कई शहरों में छापेमारी के बाद उसे आखिरकार ठाणे के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी भायंदर क्षेत्र का रहने वाला है.
उसने जुलाई में एक ऑनलाइन रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म के माध्यम से 57 साल के ज्वेलर से संपर्क किया, उसने ज्वेलर से कहा कि वह उसकी एक फ्लैट प्रॉपर्टी खरीदना चाहता है और विश्वास जीतने के लिए 66 लाख रुपये का चेक बतौर एडवांस दे दिया. चेक देखकर ज्वेलर को उस पर भरोसा हो गया.
ज्वेलर को चूना लगाने वाला आरोपी होटल से पकड़ा गया
जैसे ही आरोपी का भरोसा मजबूत हुआ, उसने मौका पाकर ज्वेलर से 27.5 लाख रुपये के सोने के आभूषण खरीद लिए लेकिन भुगतान नहीं किया, इसके बाद आरोपी ने पहले दिए हुए 66 लाख के चेक पर स्टॉप-पेमेंट का निर्देश जारी कर दिया. जब ज्वेलर ने चेक जमा किया तो वह बाउंस हो गया और उसे पूरे धोखे का एहसास हुआ.
ज्वेलर की शिकायत पर 16 सितंबर को भायंदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) – धोखाधड़ी, और 316(2) – विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) के तहत मामला दर्ज किया.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








