
62 साल में 38 हजार से ज्यादा ट्रेन एक्सीडेंट... थम नहीं रहे रेलवे की रफ्तार को बेपटरी करते हादसे!
AajTak
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में जानते हैं कि भारत में ट्रेन हादसों पर आंकड़े क्या कहते हैं?
पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ. यहां के न्यू जलपाईगुड़ी में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से कई बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह 9 बजे के आसपास हुआ. कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी. तभी पीछे से आ रही एक मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी.
रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि मालगाड़ी के ड्राइवर (लोको पायलट) ने सिग्नल को पूरी तरह से अनदेखा किया था. इस दुर्घटना में ड्राइवर और ट्रेन के गार्ड की भी मौत हो गई है.
ये इस साल का अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा है. इससे पहले पिछली साल जून में ही ओडिशा के बालासोर में बड़ा हादसा हुआ था. तब कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे में लगभग तीन सौ लोगों की मौत हो गई थी.
हर साल कितने हादसे?
सरकार का दावा है कि 2004 से 2014 के बीच हर साल औसतन 171 रेल हादसे होते थे. जबकि 2014 से 2023 के बीच सालाना औसतन 71 रेल हादसे हुए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










