
60 साल के बूढ़े ने 16 साल की किशोरी से किया रेप, माता-पिता को सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत
AajTak
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुजुर्ग ने उसे चॉकलेट का लालच देकर बुलाया था और फिर बिल्डिंग के बेसमेंट में ले जाकर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया. साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा.
गुजरात से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. वडोदरा की एक सोसाइटी में रहने वाले 60 साल के बूढ़े टैक्सी ड्राइवर ने 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. बच्ची ने अपने माता-पिता को जानकारी दी तो उन्होंने फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज देखे और उसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुजुर्ग ने उसे चॉकलेट का लालच देकर बुलाया था और फिर बिल्डिंग के बेसमेंट में ले जाकर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया. साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा.
इसके बाद डरी हुई पीड़िता अपने घर चली गई. माता-पिता को किशोरी के चेहरे पर खौफ दिखा तो उसे समझाकर-बुझाकर पूछताछ की गई तो शर्मनाक घटना के बारे में पता चला. बेटी की बताई जानकारी के बाद माता-पिता ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए और पुलिस में शिकायत दी.
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके 60 साल के टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन के आधार पर जांच करके सबूत इकट्ठे जा रहे हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










