
60 करोड़ की डील, सत्येंद्र जैन-सिसोदिया से कनेक्शन और वीडियो... सुकेश चंद्रशेखर ने जांच कमेटी से क्या-क्या कहा?
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है. उसने पिछले कुछ महीने में दिल्ली के सीएम समेत कई मंत्रियों के खिलाफ लेटर जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इन आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी. इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें उसने सिलसिलेवार ढंग से अपने सभी आरोपों को दोहराया है.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर जो गंभीर आरोप लगाए थे, उसकी जांच पूरी हो गई है. आरोपों की जांच के लिए गठित प्रधान सचिव (गृह) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट में सुकेश ने अपने दावों को दोहराया है. उसने समिति को बताया कि 60 करोड़ रुपये कहां, कब, किसको और क्यों दिए.
कमेटी ने 14 नवंबर और 15 नवंबर को मंडोली जेल में सुकेश के बयान दर्ज किए थे. उसने कमेटी को बताया कि उसने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के असोला माइंस स्थित फार्म हाउस पर मंत्री सत्येंद्र जैन को चार किश्तों में 50 करोड़ रुपये दिए थे और अरविंद केजरीवाल इन वित्तीय लेन-देन से पूरी तरह से वाकिफ थे.
उसने बताया कि 2017 में 50 करोड़ रुपये देने के बाद होटल हयात रीजेंसी भीकाजी कामा प्लेस में सुकेश चंद्रशेखर ने एक डिनर पार्टी दी, जिसमें सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत शामिल हुए थे. सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से उसका परिचय कराया था. इसके बाद उन्होंने कई बार फोन पर बातचीत की.
सुकेश के दावों की पुष्टि के लिए जांच कमेटी ने ईडी और सीबीआई के अफसरों से भी मुलाकात की थी. कमेटी ने सभी आरोपों को गंभीर पाया. हालांकि आगे की जांच के लिए साधन की कमी का हवाला देते हुए विशेष एजेंसियों ( ईडी और सीबीआई) द्वारा विस्तृत जांच की सिफारिश कर दी गई है. सुकेश चंद्रशेखर ने ईडी और सीबीआई के साथ सभी जानकारी साझा कर दी है. इसके अलावा हाई कोर्ट में एक रिट याचिका भी दायर की है.
पढ़िए सुकेश का सिलसिलेवार कबूलनामा
- "मैंने कुल 60 करोड़ रुपये दिए. इसमें 50 करोड़ रुपये साउथ जोन में पार्टी पोस्टिंग, राज्यसभा के लिए नामांकन के लिए दिए गए. यह राशि 2016 में मेरे सचिव गोपीनाथ ने कैलाश गहलोत के फार्म हाउस में नकद दिया था."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










