
6 साल में पांच हत्या, बंगाल और महाराष्ट्र में कत्ल को अंजाम देने वाला बेंगलुरु से गिरफ्तार
AajTak
बेंगलुरु से महाराष्ट्र पुलिस ने एक ऐसे हत्यारे को गिरफ्तार किया है जिसने 6 साल में पांच कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी विजय शुक्ला 2002 से 2008 के बीच पांच हत्याओं में शामिल था. इनमें से चार हत्याएं पश्चिम बंगाल में और एक महाराष्ट्र के वसई में हुई थी. आरोपी बीते कई सालों से फरार था और अलग-अलग नामों से देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपकर रह रहा था.
महाराष्ट्र पुलिस ने कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो 2002 से 2008 के बीच पांच हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था. इनमें से चार हत्याएं पश्चिम बंगाल में और एक महाराष्ट्र के वसई में हुई थी. आरोपी बीते कई सालों से फरार था और अलग-अलग नामों से देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपकर रह रहा था.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरंजन कुमार उर्फ रंजन उर्फ राजू उर्फ अक्षय विजय शुक्ला (44) के रूप में हुई है. उसे मीरा-भायंदर-वसई-विरार (MBVV) पुलिस की क्राइम यूनिट ने पकड़ा है.
2008 में वसई में की थी हत्या
अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया कि 27 मार्च 2008 को आरोपी ने मनोज राजबिहारी शाह (25) की हत्या कर दी थी. दोनों के बीच एक दीवार निर्माण को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान निरंजन कुमार ने पहले शाह के सिर पर वार किया, फिर उसे नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला. इस हत्या का मामला माणिकपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.
2002 में बंगाल में की थी परिवार की नृशंस हत्या
इससे पहले 6 फरवरी 2002 को पूर्वी मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) के हल्दी इलाके में उसने अपने ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. मारे गए लोगों में उसकी सौतेली मां गीताकुमारी शुक्ला, 7 साल की सौतेली बहन पूजा कुमारी, 6 साल की सौतेली बहन प्रियंका कुमारी और 2 साल का सौतेला भाई मान शामिल थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










