
6 लाख में बेबी... 36 घंटे का नवजात था बिकने को तैयार, CBI ने बेनकाब कर दिया दिल्ली में बच्चों के खरीद-फरोख्त का नेटवर्क!
AajTak
सीबीआई ने दिल्ली के केशव पुरम इलाके में छापेमारी कर मानव तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है. अधिकारियों ने इस गैंग के ठिकाने से 36 घंटे और 15 दिन के नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है. इस मामले में सीबीआई अधिकारियों ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है. सीबीआई इस मामले में दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर सकती है.
दिल्ली के केशव पुरम इलााके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी मच गई जब सीबीआई और पुलिस की टीम एक घर में छापा मारने पहुंची. दो दिनों तक चली रेड के बाद सीबीआई ने मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 7 से 8 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया.
हैरानी की बात ये है कि इसमें एक नवजात की उम्र महज 36 घंटे है जबकि दूसरे की उम्र 15 दिन है. रेड के दौरान केशव पुरम थाने की पुलिस भी मौके पर रही मौजूद थी.
7 आरोपी गिरफ्तार
अस्पतालों से बच्चा चोरी के इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर से अब तक 7 आरोपियों को भी दबोचा है. सूत्रों के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम के मकान से सीबीआई ने दो नवजात बच्चे रेस्क्यू किए हैं. अब सीबीआई बरामद बच्चों का डिटेल्स खंगाल रही है. इन बच्चों का कहां से और कैसे अपहरण हुआ इसको लेकर पूछताछ की जा रही है.
आरोपियों से हो रही पूछताछ
अधिकारियों को शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का लग रहा है. फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










