)
6 राफेल और 8 चीनी J-16 फाइटर जेट में व्हाइट बोर्ड पर जंग! PLA की मिस्ट्रियस टैक्टिस, वीडियो हुआ लीक
Zee News
India vs china war: चीनी एयरफोर्स का एक वीडियो चीनी स्टेट मीडिया ने लीक होने के दावे के साथ शेयर किया है. जिसमें व्हाइट बोर्ड में इंडियन फाइटर जेट राफेल से निपटने की तैयारी में PLAAF दिख रही है. वीडियो में 6 राफेल के मुकाबले में 8 J-16 फाइटर जेट दिख रहे हैं.
India vs china war: चीन-भारत के रिश्ते नजदीकी भविष्य में किस तरह के हो सकते हैं, यह चीनी एयरफोर्स का एक नया प्लानिंग के तहत लीक किया गया वीडियो दिखाता है. इस वीडियो को चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से जारी किया गया है. जिसे देखने से लगता है कि यह कोई गलती से लीक हुआ वीडियो नहीं है, बल्कि उसे जान बूझकर फैलाया गया है. कथित लीक फुटेज मे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स के अधिकारी फाइटर जेट बनाम फाइटर जेट की जंग पर रणनीतिक चर्चा करते हुए दिख रहे हैं, जो किसी संभावित युद्ध की सोच को दर्शाता है.
