)
Su-30MKI का रूसी नहीं, देसी दिमाग बोलेगा! IAF का Super-30 प्लान तैयार, कोड से कहर; बस कैबिनेट की मुहर?
Zee News
Su-30MKI upgrade IAF Super-30 plan: भारतीय वायुसेना अपने Su-30MKI बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए 'सुपर-30' अपग्रेड प्रोग्राम पर तेजी से काम कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपग्रेड का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा इसका सॉफ्टवेयर होगा, जिसे भारत में ही विकसित किया जा रहा है. इससे न केवल विमान की ताकत बढ़ेगी, बल्कि रूस पर देश की निर्भरता भी काफी कम हो जाएगी.
Su-30MKI upgrade IAF Super-30 plan: भारतीय वायुसेना (IAF) की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले सुखोई लड़ाकू विमानों को अब तक का सबसे बड़ा मेकओवर मिलने वाला है. हालांकि, 84 विमानों के अपग्रेड के प्रस्ताव को अभी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है, लेकिन वायुसेना ने हाथ पर हाथ रखकर बैठने के बजाय तैयारी शुरू कर दी है. इस पूरे मिशन का केंद्र है सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (SDI), जो इस विमान के लिए एक नया और एडवांस सॉफ्टवेयर सुइट तैयार कर रहा है.
