)
पहाड़ों से लेकर बीच तक! भारत की ये जगहें बना देंगी नए साल को हमेशा के लिए यादगार; यहां मिलेगा अनोखा अनुभव
Zee News
New Year Offbeat Travel Destinations in India: भारत में घूमने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते हैं, जिसके चलते वे नई जगहों को खोजते रहते हैं. देश में नए साल पर लोग घूमने के लिए काफी बेताब होते हैं. जिसके चलते वे ऑफबीट जगहों की तलाश में रहते हैं. देश में कई ऐसी जगहें हैं जो नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट हैं.
New Year Offbeat Travel Destinations in India: भारत में जैसे ही कोई साल अपने आखिरी दिनों की तरफ पहुंचता है तो नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं. नए साल पर घूमने के लिए किसी को पहाड़ी इलाके पसंद होते हैं तो वहीं किसी को शांत समुद्री तटों पर घूमना पसंद होता है. भारत एक ऐसा देश हैं जहां सभी लोगों के मन की जगहें मौजूद हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में नए साल पर घूमने के लिए कुछ खूबसूरत और ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं.
