
6 राउंड फायर, अस्पताल में कत्ल और अनजान कातिल... 7 सवालों में उलझी अस्पताल की डायरेक्टर की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
हैरानी की बात ये रही कि अस्पताल में ना तो किसी ने कातिलों को उनके कमरे तक आता हुआ देखा और ना ही किसी ने गोलियों की आवाज सुनीं. वो तो जब बगल के कमरे में ट्रेनिंग कर रहे अस्पताल के ही कुछ कर्मचारियों ने डायरेक्टर सुरभि राज के कमरे में झांक कर देखा, तो अंदर की हालत देख कर सहम गए.
Patna Female Director Surabhi Raj Murder Mystery: एक अस्पताल की महिला निदेशक को उनके अस्पताल में ही 6 गोली मारी जाती हैं. जिस कमरे में गोली मारी गई, इसके बगल वाले कमरे में करीब 15 लोग मौजूद थे. मगर उनमें से किसी एक नहीं भी गोली चलने की आवाज़ नहीं सुनी. कत्ल की इस वारदात के ठीक बाद वहां अस्पताल में एक गुमनाम कॉल आती है और इसके बाद क्राइम सीन को फौरन धुलवा दिया जाता है. कत्ल की जानकारी पुलिस को भी करीब दो घंटे बाद दी जाती है. उस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी खराब पाए जाते हैं, जिस रास्ते से कातिल आए थे. अब बिहार पुलिस जब इस कत्ल का सच सामने लाई तो वो भी आधा अधूरा निकला.
पटना के अगमकुआं इलाके के मौजूद है एशिया हॉस्पिटल. हॉस्पिटल के अंदर का मंज़र देखकर लोग दहशत में हैं. दरो-दीवार पर जगह-जगह बने गोलियों के निशान, टेबल पर बिखरे सिम कार्ड के शेल, खून के धब्बे, खून साफ करने के लिए रखा गया पोंछा. शनिवार की दोपहर पटना के उस छोटे से अस्पताल में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे शहर को दहला दिया. कातिलों की एक टोली अस्पताल की लेडी डायरेक्टर सुरभि राज से मिलने उनके कमरे में पहुंची. उनसे कुछ बातचीत हुई और फिर उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी गई. इसके बाद खून से लथपथ सुरभि राज को वहीं फर्श पर पड़ा छोड़ कर कातिल अस्पताल से भाग निकले.
हैरानी की बात ये रही कि अस्पताल में ना तो किसी ने कातिलों को उनके कमरे तक आता हुआ देखा और ना ही किसी ने गोलियों की आवाज सुनीं. वो तो जब बगल के कमरे में ट्रेनिंग कर रहे अस्पताल के ही कुछ कर्मचारियों ने डायरेक्टर सुरभि राज के कमरे में झांक कर देखा, तो अंदर की हालत देख कर ठिठक गए. सुरभि अपने चेंबर में खून से लथपथ पड़ी थी.
यानी चेंबर के बिल्कुल आस-पास के कमरे में मौजूद लोगों को भी गोलियों की आवाज सुनाई नहीं पड़ी. हैरानी देखिए कि शुरू में सुरभि की हालत देख कर भी अस्पताल के लोगों को ये समझ में नहीं आया कि उन्हें गोली लगी है. लेकिन जब इलाज के दौरान उनका एक्स-रे किया गया और उनके शरीर में बुलेट मार्क दिखाई दिए, तो फिर लोगों को बात समझ में आई. इसके बाद तो मानों अस्पताल में भूचाल आ गया. पहले सुरभि को अस्पताल के ही आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन गोलियों से छलनी सुरभि की लगातार बिगड़ती हालत को देख कर आखिरकार उन्हें उनके ही अस्पताल से शिफ्ट कर एम्स भिजवा दिया गया.
इधर, किसी ने अस्पताल से ही वहां काम करने वाली सफाई कर्मी महिला को फोन किया और ये बताया कि डायरेक्टर सुरभि राज को खून की उल्टियां हो रही हैं. उनका चैंबर खून से भर गया है, इसलिए वो आकर साफ-सफाई कर दे. असल में तब तक सफाई कर्मी महिला अपना काम-काज निपटा कर घर जा चुकी थी. लेकिन जब उसने सुना कि डायरेक्टर की तबीयत बिगड़ी है और उसे सफाई के लिए पहुंचना है, तो उसने अस्पताल वापस आकर पूरे कमरे में पोंछा लगा दिया. यानी उसने क्राइम इनवेस्टिगेशन की सबसे अहम जगह यानी सीन ऑफ क्राइम को ही जाने-अनजाने में धो पोंछ कर साफ कर दिया.
सफाईकर्मी महिला की मासूमियत देखिए कि उसे कमरे की साफ-सफाई करते वक्त डायरेक्टर सुरभि के कमरे से एक चली हुई गोली का खोल भी मिला, जिसे देख कर उसे समझ ही नहीं आया कि ये क्या चीज है और उसने उसे उठा कर उसका खून साफ किया और फिर टेबल पर रख दिया. बाद में पता चला कि सुरभि को उनके कमरे में घुस कर छह गोलियां मारी गई थी. और किसी ने कमरे की साफ-सफाई करवाने के साथ-साथ सभी के सभी पांच गोलियों के खोल बटोर कर अपने पास रख लिए थे, हां एक खोल कमरे में ही रह गया था, जो बाद में मिल गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








