6 महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज, कैरेक्टर पर शक की वजह से पत्नी को मार डाला
AajTak
बिलासपुर में एक युवक ने अपनी नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और पुलिस से बोला कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. उस पर नजर रखकर परेशान हो गया था. इसलिए उसने पत्नी को मार डाला.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नवविवाहिता की उसी के पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है. तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. जिसके कारण वह हर समय बेचैन रहता था. साथ ही पत्नी पर हर वक्त नजर रखकर परेशान हो गया था. इसलिए उसने मामले को हमेशा के रफा-दफा करने का मन बनाया और पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते की हत्या
ग्राम सेलर निवासी करण सूर्यवंशी (24) ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और प्राइवेट जॉब कर रहा था. ग्राम रमतला गांव के ही रितिका (21) से छह माह पहले उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से करण अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करने लगा था. उसे शक था कि पड़ोसी युवक के साथ उसके अवैध संबंध है. इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था और वह अपनी पत्नी की पिटाई कर उसे प्रताड़ित करता था.
पत्नी पर नजर रख-रखकर हो गया था परेशान
रविवार की रात उसका पत्नी रितिका से विवाद हुआ था. इसके चलते दोनों रात भर सोए नहीं और आपस में झगड़ा चलता रहा. इस दौरान उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद लाश को कमरे में ही छुपा दिया. सोमवार को उसने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी और फिर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी की चरित्र पर शक था और उस पर नजर रखता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










