
6 फीसदी एक्स्ट्रा आरक्षण के दांव से क्या बीजेपी का गणित बिगाड़ पाएंगे अशोक गहलोत?
AajTak
राजस्थान चुनाव में जीत के लिए बीजेपी जातीय समीकरण सेट करने में जुटी है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस भी हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड तोड़ने के लिए वादों और योजनाओं का पिटारा लेकर मैदान में उतर आई है. सीएम गहलोत ने अब ओबीसी के लिए 6 फीसदी एक्स्ट्रा आरक्षण का दांव चल दिया है. क्या गहलोत इस दांव से बीजेपी का गणित बिगाड़ पाएंगे?
राजस्थान चुनाव को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक्टिव मोड में है. बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार राजस्थान के दौरे कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाटलैंड को साधने के लिए बीकानेर में जनसभा की तो वहीं दौसा में जनसभा कर मीणा-गुर्जर को साधने की. बीजेपी जाट-गुर्जर-मीणा और सवर्ण वोटरों का समीकरण सेट कर राजस्थान का रण जीतने की कोशिश में है तो वहीं अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जातीय समीकरण सेट करने के लिए ओबीसी को छह फीसदी अतिरिक्त आरक्षण का दांव चल दिया है.
एक के बाद एक नई योजनाएं, एक के बाद घोषणाएं. योजनाओं और घोषणाओं के सहारे कांग्रेस की कोशिश सरकार दोबारा रिपीट कर हर चुनाव में सरकार बदलने के ट्रेंड को तोड़ने की है. मुख्यमंत्री गहलोत ने इसके लिए अब एक और बड़ा दांव चल दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अतिरिक्त आरक्षण का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें- 'बीजेपी ने आदिवासियों को वनवासी कहकर अपमानित किया', बांसवाड़ा में बोले राहुल गांधी
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि 21 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ छह फीसदी अतिरिक्त कोटा की व्यवस्था की जाएगी जिसका लाभ वर्ग की अति पिछड़ी जातियों को मिलेगा. ओबीसी वर्ग की अति पिछड़ी जातियों की पहचान के लिए ओबीसी आयोग सर्वे कराएगा और समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट देगा.
ये भी पढ़ें- 1.30 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन, फ्री इंटरनेट के लिए भी पैसे... गहलोत की महिलाओं के लिए स्कीम की हर बात
उन्होंने कहा कि एससी-एसटी वर्ग के अलग-अलग संगठन भी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग कर रहे हैं. सरकार इसका भी परीक्षण करवा रही है. सीएम गहलोत ने ये ऐलान ऐसे समय में किया है जब विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने का समय शेष बचा है. गहलोत के इस आरक्षण दांव के पीछे क्या रणनीति है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










