
6 एयरबैग... एडवांस फीचर्स! जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं ये किफायती कारें, कीमत है इतनी
AajTak
एयरबैग कार दुर्घटना के समय गाड़ी में बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी होता है. एयरबैग दुर्घटना के समय गाड़ी में बैठे लोगों को टक्कर से बचाने में मदद करता है. 6 एयरबैग का फायदा ये होता है कि ये कार में सवार लोगों को साइड से भी सुरक्षा प्रदान करता है.
कार खरीदारी का तरीका अब तेजी से बदल रहा है. पहले ज्यादातर ग्राहकों का फोकस केवल माइलेज और कीमत पर ही रहता था, लेकिन अब लो तकनीकी, फीचर्स और सेफ्टी पर भी पूरा गौर कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कार कंपनियों ने भी अपने वाहनों में सुरक्षा इंतजामों को काफी हद तक मजबूत किया है. आज हम आपको अपने इस लेख में देश की ऐसी ही किफायती कारों से रूबरू कराएंगे जो कि कम कीमत में बेहतर सेफ्टी और 6 एयरबैग (Airbags) के साथ आती हैं. तो आइये इन कारों पर एक नज़र डालें-
1)- Hyundai Grand i10 Nios: ASTA
हुंडई की मशहूर हैचबैक कार आई10 नियॉस का Asta वेरिएंट हमारी इस लिस्ट में पहले नंबर पर है, ये सबसे किफायती कार है जो कि बेहतर सेफ्टी के साथ आती है. कुल 6 रंगों में उपलब्ध इसके Asta वेरिएंट में कंपनी 6 एयरबैग देती है. इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 81.80bhp की पावर और 113.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Grand i10 Nios Asta में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एलॉय व्हील, पावर विंडोज रियर, पावर विंडोज फ्रंट और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी कीमत 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
2)- Maruti Baleno: Zeta and Alpha
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपने प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. कंपनी इस कार के टॉप के दो वेरिएंट्स जेटा और अल्फा में 6 एयरबैग देती है. इसके अलावा इस कार में कई नए अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है, जो कि इसे सेग्मेंट में बेस्ट सेलिंग कार बनाते हैं. इस कार में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 88.50bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









