
560 किलो कोकीन, 5600 करोड़ कीमत... दिल्ली में पकड़ी गई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप का असली सौदागर कौन?
AajTak
दिल्ली पुलिस 3 महीने से इस मामले में कड़ी मशक्कत कर रही थी. कई इनपुट खंगाले जा रहे थे. कई लोगों की निगरानी हो रही थी. अब जाकर पुलिस की मेहनत रंग लाई और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया.
साल 2021 में सितंबर का महीना था, जब गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर नशे की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई थी, जिसने देशभर की एजेंसियों के होश उड़ा दिए थे. वो नशे की खेप एक कंटेनर में ले जाई जा रही थी. जिसका वजन था 3000 किलोग्राम. जी हां, नशे की ये अब तक की सबसे बड़ी खेप थी. जिसका रहस्य अभी तक बरकरार है और एजेंसियां आज भी उस मामले की जांच कर रही हैं. अब ऐसी ही एक बड़ी नशे की खेप दिल्ली पुलिस के हाथ लगी है. जिसने पुलिस और संबंधित एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि ये दिल्ली में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप है.
तीन महीने से नजर रख रही थी पुलिस दरअसल, दिल्ली पुलिस 3 महीने से इस मामले में कड़ी मशक्कत कर रही थी. कई इनपुट खंगाले जा रहे थे. कई लोगों की निगरानी हो रही थी. अब जाकर पुलिस की मेहनत रंग लाई और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया. दिल्ली में इस मॉड्यूल का सरगना है तुषार.
560 किलोग्राम कोकीन, 40 किलोग्राम मेरियाना बरामद स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक 560 किलोग्राम कोकीन की खेप के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने 40 किलोग्राम मेरियाना भी जब्त किया है. जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मेरियाना को फुकेट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली लाया गया था. प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, तीन महीने पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उनके पास जानकारी आई थी कि एक बड़ा मॉड्यूल ड्रग्स की तस्करी कर रहा है, जो पूरे देश में फैला हुआ है.
महिपालपुर में बना रखा था गोदाम दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल के बारे में जानकारी जुटाना शुरू की तो पता लगा कि महिपालपुर के एक गोदाम में कोकीन की खेप छुपा कर रखी गई है. यह जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने मंगलवार की शाम को महिपालपुर में जाल बिछाया. जिसके चलते देर शाम दिल्ली पुलिस ने एक युवक को आईडेंटिफाई किया. उस पर नजर रखी जा रही थी. और फिर उसे उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा, जब जब वह ड्रग्स की खेप रिसीव कर रहा था.
हिमांशु और औरंगजेब की गिरफ्तारी इसके बाद पुलिस ने मौके से ही 15 किलोग्राम कोकीन के साथ हिमांशु और औरंगजेब नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वे दोनों मुंबई के कुर्ला से आए एक शख्स भारत को कोकीन देने पहुंचे थे. वे भारत को कोकीन की सप्लाई करने आए थे. इसके बाद जब पुलिस ने हिमांशु और औरंगजेब से पूछताछ की तो पता लगा कि पास के ही एक गोदाम में कोकीन को कपड़ों के डिब्बे में छुपाकर रखा गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










