
53 साल से भोपाल में सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश! जानिए क्या है कहानी
AajTak
विख्यात संत और हनुमान जी के अवतार माने जाने वाले नीम करोली बाबा से जुड़ा एक ऐसा आध्यात्मिक रहस्य सामने आया है, जिसने उनके करोड़ों भक्तों को भावुक कर दिया है. बाबा का अस्थि कलश पिछले 53 वर्षों से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूरी श्रद्धा के साथ सुरक्षित रखा गया है.
हनुमानजी के अनन्य भक्त और चमत्कारी संत नीम करोली बाबा से जुड़ा एक अहम तथ्य सामने आया है. बाबा का अस्थि कलश बीते 53 वर्षों से भोपाल में सुरक्षित रखा गया है. यह कलश उनके बड़े पुत्र अनेग सिंह के परिवार के पास संरक्षित है, जो वर्तमान में भोपाल में ही रहता है.
बताया जाता है कि बाबा ने 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में अनंत चतुर्दशी के दिन देह त्याग किया था जिसके बाद उनकी अस्थियों को देश की 11 पवित्र नदियों में विसर्जित किया गया, लेकिन एक भाग उनके बड़े पुत्र अपने साथ भोपाल ले आए थे, जिसे आज तक संभालकर रखा गया है.
आजतक ने नीम करोली बाबा के पोते डॉ. धनंजय शर्मा ने विशेष बातचीत की. उन्होंने बताया कि बाबा का भोपाल से विशेष लगाव रहा है. साल 1970 में वो अरेरा कॉलोनी स्थित उनके घर पर करीब 10 दिन तक ठहरे थे. इस प्रवास के दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और नेवरी मंदिर में रात्रि विश्राम भी किया.
पोते डॉ. धनंजय शर्मा ने यह भी बताया कि उनके पिता और चाचा दोनों का निधन हो चुका है. उनके पिता का चार साल पहले 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ था. उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं.
बाबा ने भेंट की थी हनुमान जी की प्रतिमाडॉ. धनंजय शर्मा ने बताया कि बाबा ने उन्हें स्वयं हनुमानजी की एक विशेष प्रतिमा भेंट की थी, जिसकी वो रोज पूजा करते हैं.
उनका कहना है कि परिवार बाबा को हनुमानजी का ही स्वरूप मानता है, इसलिए उनका अस्थि कलश उनके लिए गहरी आस्था और आध्यात्मिक महत्व रखता है. उन्होंने दावा किया कि यह अस्थि कलश अपने आप में अद्वितीय है और उनके अलावा देश में कहीं भी ऐसा दूसरा कलश मौजूद नहीं है.

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिससे दुनिया के 20% तेल-गैस का ट्रांसपोर्टेशन रुक गया. कीमतें 60 प्रतिशत बढ़ गईं. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को यू-टर्न लिया और कहा कि अब जबरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलवाएंगे. ईरान की ‘चोक पॉइंट वॉरफेयर’ रणनीति ने कम समय में सफलता हासिल कर ली है.

कुछ महीने पहले तक हालात ऐसे थे कि भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ हमारे रिश्ते रसातल तक पहुंच गए थे. कुछ देशों में इंडिया आउट और बायकॉट इंडिया जैसे कैंपेन तक चलाए जा रहे थे. लेकिन ईरान युद्ध की वजह से सामने आए ऊर्जा संकट के बीच अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. इससे दक्षिण एशिया में शांत लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.

'खुद को विजेता घोषित करे ईरान और खत्म कर दे जंग', ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की मिली सलाह
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान को खुद जीत घोषित कर सीजफायर और डील करने की सलाह दी, जिससे संघर्ष खत्म हो सके.

हनुमान जयंती के मौके पर हैदराबाद शहर में ज़बरदस्त भक्ति का माहौल देखने को मिला. हज़ारों भक्तों ने 'वीर हनुमान विजय यात्रा' में हिस्सा लिया. पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए. शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव मनाने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही ड्रोन और CCTV कैमरों से भी निगरानी रखी गई.

देश में LPG की किल्लत की चर्चाओं का असर अब भी दिख रहा है. बड़े शहरों में उद्योग प्रभावित हुए हैं. फैक्ट्रियां बंद होने से मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है. गैस की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं. देशभर से मजदूर बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लोट रहे हैं. देखिए रिपोर्ट.








