
आज तक के स्टिंग ऑपरेशन का असर: दिल्ली में 75 LPG सिलेंडर जब्त, ब्लैक करने वालों पर हुई FIR
AajTak
दिल्ली में किस तरह से खुलेआम एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है, इसे लेकर आजतक ने स्टिंग किया था. इस स्टिंग के बाद अब दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक्शन मोड में आ गई है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच देश के अलग-अलग शहरों से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से जुड़ी खबरें आ रही हैं. इसकी मार सबसे ज्यादा मार उस गरीब तबके पर पड़ रही है, जो हर रोज कमाता और हर रोज खाता है. दिल्ली में बिगड़़ते हालात का फायदा उठाने के लिए सिलेंडर माफिया एक्टिव हो गए और 913 रुपये का सिलेंडर 4000 से 4500 रुपये तक में बेचने लगे.
इसकी सबसे ज्यादा मार उस तबके पर पड़ रही है, जो हर रोज कमाता और हर रोज खाता है. इसे लेकर आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन किया था. आजतक के स्टिंग में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा हुआ था. इस स्टिंग का बड़ा असर हुआ है. आजतक के स्टिंग को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस अब गैस सिलेंडर माफिया के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: CNG भरते समय ब्लास्ट, द्वारका में ट्रक सिलेंडर फटने से 4 लोग झुलसे, एक गंभीर
आजतक के स्टिंग ऑपरेशन के बाद अलर्ट हुई दिल्ली पुलिस ने अलीपुर में गैस सिलेंडर ब्लैक करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही सिलेंडर माफिया के ठिकाने से कई एलपीजी सिलेंडर भी जब्त किए हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बवाना इलाके में भी सिलेंडर माफिया पर कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें: आंखों देखी: हाथ में खाली सिलेंडर और सामने 4500 रुपये की मांग, दिल्ली में गैस माफिया का खुला खेल
गैस सिलेंडर ब्लैक करने वालों के खिलाफ एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने बवाना इलाके से भी करीब 75 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. गौरतलब है कि आजतक ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में यह भी खुलासा किया था कि 60 रुपये किलो बाजार दर वाली गैस ब्लैक मार्केट में 100 से 150 रुपये किलो तक के भाव से बेची जा रही है. इसकी मार सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर में बड़ी तादाद में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों पर पड़ रही है.

देश में LPG की किल्लत की चर्चाओं का असर अब भी दिख रहा है. बड़े शहरों में उद्योग प्रभावित हुए हैं. फैक्ट्रियां बंद होने से मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है. गैस की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं. देशभर से मजदूर बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लोट रहे हैं. देखिए रिपोर्ट.

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी तो दे रहे हैं. लेकिन जंग की आंच उनकी टीम तक भी पहुंच गई है. युद्ध मंत्री आरोपों के घेरे में हैं. आर्मी चीफ से विवाद ऐसा गहराया कि उन्होंने एक झटके में ही उन्हें बाहर कर दिया. ट्रंप ने अमेरिका के अटॉर्नी जनरल को भी हटा दिया. आर्मी सेक्रेटरी डिस्क्रोल भी फायर लाइन पर है. ऐसे में सवाल ये कि और कितने अधिकारी निशाने पर?











