
नैनीताल में यूपी के BJP विधायक के बेटे को भौकाल दिखाना पड़ा महंगा, SDM से उलझने पर फॉर्च्यूनर सीज
AajTak
उत्तराखंड के नैनीताल में उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक के बेटे को 'वीआईपी कल्चर' दिखाना भारी पड़ गया. माल रोड पर हूटर बजाने और एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने उनकी फॉर्च्यूनर कार को मौके पर ही सीज कर दिया.
नैनीताल की माल रोड पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया. जाम के दौरान बिना किसी आपात स्थिति के लगातार हूटर बजाने पर वहां मौजूद एसडीएम ने उन्हें रोक लिया.
विधायक पुत्र ने अपनी गलती मानने के बजाय एसडीएम से तीखी बहस की और मुख्यमंत्री का नाम लेकर धौंस जमाने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन के जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले. इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए फॉर्च्यूनर कार (UP 33 V 0003) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया.
मुख्यमंत्री का नाम लेकर जमाया रसूख
माल रोड पर जाम के बीच जब एसडीएम ने हूटर बजाने का कारण पूछा, तो विधायक पुत्र उल्टा उनसे ही भिड़ गया. आरोप है कि उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए रौब दिखाया और वाहन छोड़ने का दबाव बनाया. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीर भी हैरान रह गए.
कागजात गायब, गाड़ी हुई पुलिस के कब्जे में
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की, तो मौके पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया. जो विधायक पुत्र कुछ देर पहले रसूख दिखा रहा था, अब उसे अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए कचहरी की दौड़ लगानी पड़ रही है.

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिससे दुनिया के 20% तेल-गैस का ट्रांसपोर्टेशन रुक गया. कीमतें 60 प्रतिशत बढ़ गईं. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को यू-टर्न लिया और कहा कि अब जबरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलवाएंगे. ईरान की ‘चोक पॉइंट वॉरफेयर’ रणनीति ने कम समय में सफलता हासिल कर ली है.

कुछ महीने पहले तक हालात ऐसे थे कि भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ हमारे रिश्ते रसातल तक पहुंच गए थे. कुछ देशों में इंडिया आउट और बायकॉट इंडिया जैसे कैंपेन तक चलाए जा रहे थे. लेकिन ईरान युद्ध की वजह से सामने आए ऊर्जा संकट के बीच अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. इससे दक्षिण एशिया में शांत लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.

'खुद को विजेता घोषित करे ईरान और खत्म कर दे जंग', ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की मिली सलाह
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान को खुद जीत घोषित कर सीजफायर और डील करने की सलाह दी, जिससे संघर्ष खत्म हो सके.

हनुमान जयंती के मौके पर हैदराबाद शहर में ज़बरदस्त भक्ति का माहौल देखने को मिला. हज़ारों भक्तों ने 'वीर हनुमान विजय यात्रा' में हिस्सा लिया. पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए. शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव मनाने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही ड्रोन और CCTV कैमरों से भी निगरानी रखी गई.

देश में LPG की किल्लत की चर्चाओं का असर अब भी दिख रहा है. बड़े शहरों में उद्योग प्रभावित हुए हैं. फैक्ट्रियां बंद होने से मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है. गैस की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं. देशभर से मजदूर बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लोट रहे हैं. देखिए रिपोर्ट.








