
'खुद को विजेता घोषित करे ईरान और खत्म कर दे जंग', ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की मिली सलाह
AajTak
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान को खुद जीत घोषित कर सीजफायर और डील करने की सलाह दी, जिससे संघर्ष खत्म हो सके.
ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल जंग के 35 दिन हो चुके हैं. जंग थमती नहीं दिख रही है. ट्रंप खुद को फंसे पा रहे हैं, युद्ध में सीजफायर हो नहीं पा रहा और ईरान लगातार मिडिल ईस्ट में अमेरिकी अड्डों और खाड़ी के सहयोगी देशों को टारगेट कर रहा है. ऐसे वक्त में ईरान को ट्रंप स्टाइल में ट्रंप को काउंटर करने की एक सलाह मिली है.
ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने ईरानी शासन को सलाह ही है कि ट्रंप से न हो पा रहा है तो जंग आप ही रोक दो. उन्होंने कहा कि ईरान को खुद को विजेता घोषित कर लड़ाई रोक देनी चाहिए, डील कर लेनी चाहिए और खुद अपनी ओर से सीजफायर का ऐलान कर देना चाहिए. ये ट्रंप के खिलाफ मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है.
ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने अपने देश से गुजारिश की है कि वह जीत का ऐलान करे और एक ऐसा समझौता करे, जो इस संघर्ष को खत्म भी करे और अगले संघर्ष को रोके भी.
ईरान का चेहरा रह चुके हैं जरीफ...
अमेरिका स्थित 'फॉरेन अफेयर्स' में छपे एक लेख में ज़रीफ़ ने एक ऐसी रूपरेखा पेश की है, जिसे उन्होंने ईरान के लिए अमेरिका और इज़रायल के साथ युद्ध खत्म करने का एक खाका बताया. यह खाका तेहरान के लिए फ़ायदेमंद शर्तों पर आधारित है. जरीफ कई सालों तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और दूसरे देशों के साथ बातचीत में ईरान का चेहरा रहे थे.
यह भी पढ़ें: धधकती इमारतें, मलबा ही मलबा... रेड क्रॉस ने शेयर किया ईरान में तबाही का वीडियो

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी तो दे रहे हैं. लेकिन जंग की आंच उनकी टीम तक भी पहुंच गई है. युद्ध मंत्री आरोपों के घेरे में हैं. आर्मी चीफ से विवाद ऐसा गहराया कि उन्होंने एक झटके में ही उन्हें बाहर कर दिया. ट्रंप ने अमेरिका के अटॉर्नी जनरल को भी हटा दिया. आर्मी सेक्रेटरी डिस्क्रोल भी फायर लाइन पर है. ऐसे में सवाल ये कि और कितने अधिकारी निशाने पर?

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.











