
राघव चड्ढा Vs AAP... दोनों ओर से जारी हमलों के बीच एक और ‘स्वाति मालीवाल इन मेकिंग’
AajTak
अपने खिलाफ एक्शन को लेकर राघव चड्ढा के सवाल उठाने पर आम आदमी पार्टी की तरफ से सवालों की बौछार होने लगी है. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तमाम मुद्दों पर राघव चड्ढा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कठघरे में खड़ा कर दिया है - अब अरविंद केजरीवाल के अगले कदम का इंतजार है.
आम आदमी पार्टी के भीतर कलह की समृद्ध परंपरा राघव चड्ढा के साथ जारी रही. ये दो साल पहले हुए स्वाति मालीवाल एपिसोड जितना बर्बर नहीं है. राघव के साथ आप का सुलूक सोबर ही नजर आया है. पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाया गया. फिर उनको साइडलाइन करने की खबर आई. आज सुबह दोनों ओर से खुलकर हमले हुए. जिसमें राघव भी स्वाति मालीवाल की तरह खुद को ‘आप नेता’ बताते हुए विद्रोही सुर अपना रहे हैं. यानी, पार्टी का सामना एक और ‘स्वाति मालीवाल’ से है.
राघव चड्ढा के खिलाफ आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने जो एक्शन लिया है, वैसा तो स्वाति मालीवाल के खिलाफ भी नहीं लिया गया. राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को बोलने न देने के लिए कहा गया है. राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी करते हुए पूछा है, 'क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया?'
राघव चड्ढा के सवाल अपनी जगह हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी नेताओं के भी अपने सवाल हैं. आम आदमी पार्टी मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर जाने का आरोप लगाया है. अनुराग ढांडा का कहना है, 'संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का... पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का.'
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर पूछा था, 'आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को यह कहा है कि संसद में राघव चड्ढा को संसद बोलने का मौका न दिया जाए. भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा? मैं तो जब बात करता हूं, जनता के मुद्दे पर बात करता हूं, आम आदमी की बात करता हूं.'
दिल्ली शराब नीति केस में संजय सिंह को जेल भेजे जाने के बाद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था. आम आदमी पार्टी ने अब राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी है. अशोक मित्तल भी पंजाब से ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. अशोक मित्तल पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं.
राघव चड्ढा पर आम आदमी पार्टी ने ऐसे वक्त एक्शन लिया है, जब लगातार वह राज्यसभा में जनहित के मुद्दे उठा रहे थे. जनहित के मुद्दे तो स्वाति मालीवाल भी उठाती रही हैं, लेकिन उनके निशाने पर हमेशा ही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ही नजर आते हैं.

देश में LPG की किल्लत की चर्चाओं का असर अब भी दिख रहा है. बड़े शहरों में उद्योग प्रभावित हुए हैं. फैक्ट्रियां बंद होने से मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है. गैस की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं. देशभर से मजदूर बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लोट रहे हैं. देखिए रिपोर्ट.

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी तो दे रहे हैं. लेकिन जंग की आंच उनकी टीम तक भी पहुंच गई है. युद्ध मंत्री आरोपों के घेरे में हैं. आर्मी चीफ से विवाद ऐसा गहराया कि उन्होंने एक झटके में ही उन्हें बाहर कर दिया. ट्रंप ने अमेरिका के अटॉर्नी जनरल को भी हटा दिया. आर्मी सेक्रेटरी डिस्क्रोल भी फायर लाइन पर है. ऐसे में सवाल ये कि और कितने अधिकारी निशाने पर?











