
'तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो...', राघव चड्ढा पर भड़की AAP
AajTak
आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए उन्हें भाजपा के प्रति नरम बताया है. चुनाव आयुक्त के विरोध और सदन से वॉकआउट जैसे मुद्दों पर चड्ढा की तटस्थता ने पार्टी में अंतर्कलह पैदा कर दी है.
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर खुलकर प्रहार करना शुरू कर दिया है. पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने सांसद राघव चड्ढा पर सीधा हमला करते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी चड्ढा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उन्होंने गुजरात में गिरफ्तार किए गए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद में आवाज उठाई? उन्होंने यह भी सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर कथित हमलों के मुद्दे पर चड्ढा ने कोई ठोस पहल क्यों नहीं की.
सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि संसद में सीमित समय का उपयोग गंभीर मुद्दों को उठाने के लिए होना चाहिए, लेकिन राघव चड्ढा उस भूमिका में सक्रिय नहीं दिख रहे. यह भी आरोप लगाया गया कि जब पार्टी सांसद वॉकआउट करते हैं, तब भी चड्ढा सदन में मौजूद रहते हैं.
यह भी पढ़ें: AAP के एक्शन पर राघव चड्ढा ने दिया ये जवाब, बोले - 'मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना...'
वहीं अनुराग ढांडा ने चड्ढा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरने और पार्टी के संघर्षों से किनारा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर राघव चड्ढा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने कहा, "राघव, तुम पिछले कुछ सालों से डर गए हो. मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो. जो डर गया वो. देश के लिए क्या लड़ेगा?" ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि संसद में पार्टी को बोलने के लिए जो सीमित समय मिलता है, उसका उपयोग देश बचाने के लिए होना चाहिए, न कि "एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने" जैसे मुद्दों के लिए.

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी तो दे रहे हैं. लेकिन जंग की आंच उनकी टीम तक भी पहुंच गई है. युद्ध मंत्री आरोपों के घेरे में हैं. आर्मी चीफ से विवाद ऐसा गहराया कि उन्होंने एक झटके में ही उन्हें बाहर कर दिया. ट्रंप ने अमेरिका के अटॉर्नी जनरल को भी हटा दिया. आर्मी सेक्रेटरी डिस्क्रोल भी फायर लाइन पर है. ऐसे में सवाल ये कि और कितने अधिकारी निशाने पर?

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.










