
5000mAh की बैटरी के साथ Oppo A16s फोन लॉन्च, कीमत करीब 13,000 रुपये
AajTak
Oppo A16s को ओप्पो A सीरीज के नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इसे दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है. Oppo A16s के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मौजूद है.
Oppo A16s को ओप्पो A सीरीज के नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इसे दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है. Oppo A16s के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मौजूद है. कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी है. Oppo A16s की कीमत सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए EUR 149 (लगभग 13,000 रुपये) रखी गई है. इसे क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फिलहाल इसकी बिक्री नीदरलैंड में की जा रही है. दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है. नीदरलैंड लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी GizmoChina के हवाले से मिली. आपको बता दें पिछले महीने Oppo A16 को सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट में IDR 1,999,000 (लगभग 10,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










