
5000 करोड़ कैश, 4 कुंतल चांदी और सोना.... राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक मिला ये चंदा
AajTak
अब तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 5000 करोड़ से अधिक धन का समर्पण हो चुका है. श्रीराम मंदिर निर्माण पर हो रहे खर्च के बाद भी 3500 करोड़ से अधिक धनराशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खातों में जमा है.
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी पर है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की माने तो जनवरी 2024 में रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. राम मंदिर के लिए हर राम भक्त अपने सपनों को पूरा होता देख दिल खोलकर सहयोग दे रहा है. इसमें नगद रुपयों से लेकर सोना, चांदी, पत्थर और तरह-तरह के सहयोग शामिल है.
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए राम भक्तों ने दिल खोल कर रख दिया. मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक समर्पण निधि अभियान चलाया गया. यह समर्पण निधि अभियान इतना बड़ा था कि इसमें 9,00,000 कार्यकर्ताओं ने 175 हजार टोलियां बनाकर घर-घर जाकर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया था.
समन्वय के लिए 49 नियंत्रण केंद्र बने थे और 23 विशेषज्ञों की टीम ने इस पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी थी. सूत्रों की माने तो अब तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 5000 करोड़ से अधिक रुपये का समर्पण हो चुका है. श्रीराम मंदिर निर्माण पर हो रहे खर्च के बाद भी 3500 करोड़ से अधिक धनराशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खातों में जमा है.
राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल बताते हैं कि अभी बहुत से ऐसे समर्पण निधि केंद्र हैं, जिनका डेटा ट्रस्ट के पास नहीं पहुंचा है, ऐसे समर्पण केंद्रों की संख्या 35 से अधिक है. इनके हिसाब किताब का ब्यौरा प्राप्त होने और ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद यह तय हो पाएगा कि अब तक कितनी धनराशि समर्पण निधि के रूप में ट्रस्ट को प्राप्त हो चुकी है.
हालांकि इसके बावजूद 3500 करोड़ की धनराशि ट्रस्ट के खाते में जमा हो चुकी है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी भी इतनी ही रकम ट्रस्ट के खाते में जमा होने की बात कहते हैं. मंदिर निर्माण के साथ राम भक्तों ने नगद राशि के साथ-साथ चेक और सोने चांदी का भी दान देना शुरू कर दिया.
बड़ी संख्या में सोने-चांदी के दान को देख राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा था कि इस तरह के धातुओं की अभी जरूरत नहीं है, अभी केवल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रुपयों की जरूरत है. इसके बाद सोना-चांदी जैसी धातुओं के दान देने पर अंकुश लगा. ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने बताया कि करीब 4 कुंतल चांदी और कुछ सौ ग्राम सोना राम भक्तों ने दान दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










