50 लड़कियां देखकर किया 'शॉर्टलिस्ट', दिया 5 हजार का लालच... नोएडा मर्डर मिस्ट्री की Inside Story
AajTak
22 साल की पायल भाटी ने अपने बॉयफ्रेंड अजय ठाकुर के साथ मिलकर कई लोगों के कत्ल की साजिश रची थी. हालांकि पहले ही कत्ल के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गई. सीरियल किलर बनने को तैयार पायल ने पूरी साजिश रचने में एक टीवी सीरियल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई क्रिमिनल डॉक्यूमेंट्री की मदद ली थी.
माता-पिता की मौत का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर 50 युवतियों की तलाश, जाल में फंसाकर अंजान हेमलता का कत्ल और उसकी लाश को एक नई पहचान देना. ये किसी सीरियल की कहानी नहीं, बल्कि टीवी शो देखकर सीरियल किलर बनने चली ग्रेटर नोएडा की पायल की असली सस्पेंस थ्रिलर कहानी है. दरअसल, 22 साल की पायल भाटी ने अपने बॉयफ्रेंड अजय ठाकुर के साथ मिलकर कई लोगों के कत्ल की साजिश रची थी. हालांकि पहले ही कत्ल के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गई. सीरियल किलर बनने को तैयार पायल ने पूरी साजिश रचने में एक टीवी सीरियल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई क्रिमिनल डॉक्यूमेंट्री की मदद ली थी.
इसी साल मई महीने में पायल के माता-पिता ने खुदकुशी कर ली थी. पायल अपने माता-पिता की मौत के लिए पायल अपने फुफेरे भाई सुनील, उसकी पत्नी स्वाति और उसके कुछ रिश्तेदारों को जिम्मेदार मानती थी. वह उनसे बदला लेना चाहती थी. लेकिन इनका कत्ल करने से पहले वो खुद को मरा हुआ दिखाना चाहती थी, ताकि कोई उस पर शक ही ना करे. बस इसी के बाद पायल ने अपने ब्वॉयफेंड के साथ मिलकर खुद की मौत का ड्रामा किया और अपने जैसे दिखने वाली किसी लड़की की तलाश शुरु कर दी. इसके लिए दोनों ने सोशल मीडिया पर 50 से अधिक लड़कियों को देखा, लेकिन बाद में अजय को अपने दोस्त के जरिए हेमलता के बारे में पता चला. आरोपियों ने हेमलता को रुपयों का झांसा देकर सिर्फ उसका कत्ल कर दिया.
सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन 15 नवंबर को बिसरख थाने में 28 साल की हेमलता के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई. युवती के परिजनों ने कहा कि उसका मोबाइल फोन दो दिन पहले से ही रहस्यमयी तरीके से ऑफ हो चुका है और उसका कोई पता नहीं चल रहा. पुलिस ने रिपोर्ट लिखी और मामले की जांच के इरादे से हेमलता के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई. सीडीआर निकालते ही पुलिस को इस मामले का पहला क्लू मिला. पुलिस को पता चला कि अपनी गुमशुदगी से पहले हेमा की आखिरी बार अजय कुमार नाम के एक नौजवान से बात हुई थी. यानी अब अजय कुमार पुलिस की रडार पर था.
अजय की गिरफ्तारी से खुल गई पोल
अब पुलिस ने अजय की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और 1 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के चार मूर्ति गोलचक्कर से ना सिर्फ़ उसे बल्कि उसके साथ उसकी गर्लफेंड को भी धर दबोचा. लेकिन इन दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पायल की खुदकुशी की कहानी भी 360 डिगी पर घूम गई. कारण, अजय के साथ पुलिस ने जिस लड़की को गिरफ्तार किया था, वो कोई और नहीं बल्कि पायल ही थी. वही पायल... जिसकी खुदकुशी की बात 13 नवंबर को सामने आई थी. लेकिन आखिर ये कैसे मुमकिन था? जो लड़की अब से कोई 15 दिन पहले खुदकुशी कर जान दे चुकी थी, घरवाले जिसका खुद अपने हाथों से अंतिम संस्कार कर चुके थे, आखिर वो जिंदा कैसे हो सकती थी? तो जब असली कहानी सामने आई तो औरों के साथ-साथ खुद पुलिसवाले भी सन्नाटे में आ गए.
5 हजार का लालच देकर हेमलता को फंसाया

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







